हुंडई क्रेटा 7 सीटर (Hyundai Alcazar) संभवतः क्रेटा की तरह समान इंजन द्वारा संचालित होगी और इसे अगले साल भारत में लॉन्च करने की उम्मीद है
हुंडई इंडिया (Hyundai India) ने हाल ही में भारत में अपनी नई जेनरेशन हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है और आउटगोइंग जेनरेशन की तरह ये कार काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कार को केवल 4 महीनों में 45,000 यूनिट की बुकिंग प्राप्त हो चुकी है।
देखा जाए तो कई निर्माता भी 6 या 7-सीटर एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं और एमजी ने बाजार में एमजी हेक्टर प्लस लॉन्च करके इसकी शुरूआत कर चुकी है। इसलिए हुंडई भी क्रेटा के 7-सीटर एडिशन पर काम कर रही है, जिसे Hyundai Alcazar कहा जा रहा है। हुंडई Alcazar को कुछ समय पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, हुंडई Alcazar नियमित क्रेटा के साथ अपने डिजाइन संकेतों को साझा करेगा और इसे तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है।
हाल ही में इस कार का रेंडर वीडियो आया है, जिसमें दर्शाया गया है कि ये कार देखेने में कैसी होगी? वीडियो की शुरूआत रेग्यूलर क्रेटा से होती है और डिजाइनर ने कार की लंबाई को बढ़ाते हुए नई एसयूवी के रियर का विस्तार करता है। डिजाइनर ने कार में तीसरे रो की सीट को समायोजित करने के लिए ऐसा किया है।
बम्पर के निचले हिस्से में ट्राई-बीम प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैम्प, बूमरैंग शेप्ड एलईडी डीआरएल और फॉग लैंप को बरकरार रखा गया है, जबकि डोर्स के निचले हिस्से को भी ब्लैक कर दिया गया है, जो कि इसे प्रीमियम लुक देता है। क्रेटा में पाए जाने वाले ब्लैक क्लैडिंग और स्किड प्लेट को हटा दिया गया है।
साइड प्रोफाइल पर आते हुए, व्हील मेहराब और डोर्स के निचले हिस्से पर क्लैडिंग को हटा दिया गया है और इसके बजाय बॉडी कलर्ड पैनल मिले हैं। हुंडई की यह 7 सीटर काफी प्रीमियम लगती है और इसे आफ्टरमार्केट स्टॉक अलॉय व्हील के साथ बदला गया है। उपकरण सूची बड़े पैमाने पर इसमें क्रेटा जैसे ही फीचर्स मिल सकते हैं, जिसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हवादार फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, ब्लूलिंक कनेक्टिविटी, आदि शामिल हैं।

हुंडई क्रेटा 7 सीटर संभवतः क्रेटा की तरह समान इंजन द्वारा संचालित होगी और इसका रेंडर वीडियो काफी शानदार है। अगर भारत में यह एसयूवी लॉन्च होती है तो इसका मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, महिंद्रा एक्सयूवी 500 और आगामी टाटा ग्रेविटास जैसी कारों से होगा। इसे अगले साल के अंत में बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।ॉ