Honda इस महीने भारत में Amaze, Elivate और City पर 1.22 लाख रुपये तक की छूट की पेशकश कर रही है
अगर आप इस अगस्त महीने में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Honda Cars India आपके लिए शानदार ऑफर्स लेकर आई है। कंपनी ने अपनी तीन लोकप्रिय कारों Elevate, Amaze और City पर आकर्षक छूटों की घोषणा की है। ये ऑफर 31 अगस्त 2025 तक मान्य हैं और कुछ मॉडल्स पर कॉर्पोरेट ऑफर्स भी अतिरिक्त रूप से उपलब्ध हैं।
होंडा की मिड-साइज़ एसयूवी Elevate पर कंपनी 1.22 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। यह ऑफर कॉर्पोरेट लाभ को छोड़कर है, यानी कॉर्पोरेट ग्राहक अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। वर्तमान में Elevate एसयूवी की कीमत 11.91 लाख रुपये से लेकर 16.73 लाख रुपये तक जाती है। Elevate को अपने दमदार लुक्स, बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस और प्रैक्टिकल फीचर्स के कारण काफी सराहा गया है। यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो एक SUV खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट में समझौता नहीं करना चाहते हैं।
वहीं होंडा की कॉम्पैक्ट सेडान Amaze पर भी इस महीने 77,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह खास तौर पर तीसरी पीढ़ी के मॉडल पर लागू है, जिसे कंपनी ने दिसंबर 2024 में लॉन्च किया था। होंडा Amaze की कीमतें 8.10 लाख रुपये से लेकर 11.20 लाख रुपये तक जाती हैं। Amaze अपनी शानदार माइलेज, कंफर्ट और बजट फ्रेंडली नेचर के लिए जानी जाती है। पहली बार कार लेने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

अगर आप एक प्रीमियम सेडान की तलाश में हैं, तो Honda City पर मिल रहा ऑफर आपके लिए है। इस लोकप्रिय मॉडल पर 1,07,300 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं। इसके साथ भी अतिरिक्त कॉर्पोरेट ऑफर मिल सकते हैं, जो इस ऑफर को और बेहतर बनाते हैं। होंडा City की कीमत 12.38 लाख रुपये से लेकर 16.65 लाख रुपये तक जाती है। होंडा City का मुकाबला भारत में हुंडई वेर्ना, स्कोडा स्लाविया, VW Virtus जैसी कारों से है।
वहीं Honda City e:HEV इस समय किसी भी ऑफर के तहत नहीं आ रही है। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत हाल ही में घटाई है। होंडा की इस हाइब्रिड सेडान की कीमत 19.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Honda का लिमिटेड पीरियड ऑफर्स नए ग्राहकों के लिए शानदार अवसर हैं। चाहे आप SUV लेना चाहें या सेडान, Honda के पास हर सेगमेंट में कुछ न कुछ है।

होंडा भारतीय बाजार में आने वाले सालो में Elivate का इलेक्ट्रिक वर्जन लेकर आएगी। होंडा के आगामी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाहनों में नई पीढ़ी की सिटी सेडान, 7-सीटर एसयूवी और मिडसाइज़ एसयूवी आदि शामिल होंगी। ये सभी मॉडल भारतीय बाजार में 15-30 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध होंगे। चूँकि आने वाले कुछ वर्षों में CAFE उत्सर्जन मानक लागू होने की संभावना है, इसलिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है।