मार्च में स्कोडा की इस SUV की रही तगड़ी डिमांड! कीमत 7.89 लाख से शुरू – 6 एयरबैग, 5 स्टार सेफ्टी

मार्च 2025 में स्कोडा की Kylaq एसयूवी 5,327 यूनिट के साथ ब्रांड के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है

Skoda India ने पिछले महीने भारत में कुल मिलाकर 7,422 यूनिट की बिक्री की है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 2,802 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 165 फीसदी की भारी वृद्धि है। यह कंपनी की सबसे अधिक मासिक बिक्री भी है। इसकी बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान हाल ही में लॉन्च हुई Kylaq एसयूवी का रहा है, जिसकी 5,327 यूनिट की बिक्री हुई है। कम कीमत के साथ ज्यादा फीचर्स, एसयूवी स्टांस इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण है।

साथ ही इस एसयूवी को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। भारत में स्कोडा Kylaq की कीमत 7.89 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो टॉप मॉडल के लिए 14.40 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। ग्राहक इसे ऑलिव गोल्ड, टॉरनेडो रेड, कार्बन स्टील, ब्रिलियंट सिल्वर और कैंडी व्हाइट सहित पांच रंग विकल्पों में खरीद सकते हैं।

बेस क्लासिक वेरिएंट 6 एयरबैग, तीन-पॉइंट सीट बेल्ट, मैनुअल डे/नाइट आईआरवीएम, ट्रैक्शन कंट्रोल और ऑटो इंजन स्टार्ट/स्टॉप फीचर से लैस है, जो इसे किफायती एंट्री-लेवल पेशकश बनाता है। टॉप-स्पेक स्कोडा काइलैक प्रेस्टीज ट्रिम प्रीमियम सुविधाओं के साथ एसयूवी की अपील को बढ़ाता है।

skoda Kylaq-4

यह अधिक प्रीमियम केबिन अनुभव के लिए लेदर अपहोल्स्ट्री और 6-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट प्रदान करता है। साथ ही इसमें फ्रंट वेन्टीलेटेड सीटें, इलेक्ट्रिक सनरूफ और 17 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स मिलते हैं। अतिरिक्त सुविधाओं में रियर वाइपर और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम शामिल है।

स्कोडा काइलैक की कुछ अन्य हाइलाइटिंग विशेषताएं वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल विंग मिरर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स, क्रोम फिनिश के साथ लेदर स्टीयरिंग व्हील आदि हैं।

skoda Kylaq-6

स्कोडा की Kylaq एसयूवी में 446 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इसे पावर देने के लिए 1.0 लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो TSI पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 114 बीएचपी की अधिकतम पावर और 178 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड एटी के साथ जोड़ा गया है।