भारत में इन 10 कारों की है जबरदस्त माँग, 20 महीने तक करना होगा इंतज़ार

भारत में सबसे कम प्रतिक्षा अवधि मारूति बलेनो और स्कोडा स्लाविया के लिए 4 महीने तक है, वहीं महिंद्रा एक्सयूवी700 के लिए सबसे ज्यादा 20 महीने तक है

भारत ही नहीं बल्कि इन दिनों दुनिया भर में ऑटोमोबाइल उद्योग सेमीकंडक्टर की कमी से जूझ रहा है, जिसके कारण वाहनों का न केवल उत्पादन प्रभावित हो रहा है, बल्कि बिक्री भी प्रभावित हो रही है। यही वजह है कि धीमी उत्पादन संचालन के कारण कई लोकप्रिय कारों की प्रतिक्षा अवधि कई महीनों तक जा रही है। वर्तमान में स्कोडा स्लाविया भारत की सबसे नई कारों में से एक है और इसे हाल ही में देश में सी-सेगमेंट सेडान सीरीज में पेश किया गया है।

अपनी मजबूत पैकेजिंग के कारण स्लाविया की प्रतिक्षा अवधि वैरिएंट के आधार पर 4 महीने तक जा रही है। वहीं मारुति सुजुकी बलेनो भारत की प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से है। यह हैचबैक अपने अच्छे माइलेज और नए फीचर्स के कारण बहुत सारे खरीददारों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस कार की प्रतिक्षा अवधि वैरिएंट के आधार पर लगभग 4 महीने तक है।

वहीं ज्यादा फीचर लोडेड कारों में से एक होने के नाते एमजी एस्टर को खरीददारों की अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। यह कई इलेक्ट्रॉनिक ड्राइवर सहायता सिस्टम भी प्रदान करती है, जो इसे प्रतिस्पर्धी से सेगमेंट में लोकप्रिय बनाते हैं। हालाँकि इस कार के लिए भी वेरिएंट के आधार पर प्रतीक्षा अवधि 6 महीने तक जा रही है। वहीं हुंडई क्रेटा का भारत के एसयूवी मार्केट में शुरू से ही दबदबा रहा है और यह कार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है, लेकिन इस वक्त इसकी प्रतिक्षा अवधि लगभग 1 से 6 महीने तक जा रही है।2022 Hyundai Creta Knight Edition

टॉप 10 मॉडल प्रतिक्षा अवधि
1. मारूति सुजुकी बलेनो4 महीने तक
2. स्कोडा स्लाविया 4 महीने तक
3. होंडा सिटी e:HEV हाइब्रिड 6 महीने तक
4. हुंडई क्रेटा 6 महीने तक
5. किआ सोनेट 6 महीने तक
6. एमजी एस्टर 6 महीने तक
7. मारूति सुजुकी एर्टिगा 10 महीने तक
8. महिंद्रा थार 11 महीने तक
9. किआ कैरेंस 18 महीने तक
10. महिंद्रा एक्सयूवी700 20 महीने तक

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किआ सोनेट भी एक बड़ा नाम है और इसलिए इसकी माँग भी काफी ज्यादा है। लिहाजा सोनेट की भी प्रतिक्षा अवधि वेरिएंट के आधार पर लगभग 3 से 6 महीने की है। हाल ही में भारत में होंडा सिटी e:HEV हाइब्रिड को लॉन्च किया गया है और ज्यादा कीमत होने के बाद भी यह सेडान लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही है। होंडा के अनुसार इसकी आधिकारिक प्रतिक्षा अवधि 6 महीने से अधिक है।

इस लिस्ट में महिंद्रा थार भी शामिल है और यह अपने मजूबत सड़क उपस्थिति, आकर्षक फीचर्स और दमदार लाइफस्टाइल ऑफ-रोडर क्षमता के कारण काफी पसंद की जा रही है। वेरिएंट के आधार पर थार की प्रतिक्षा अवधि 11 महीने तक है। वहीं 7-सीटर एमपीवी मारुति सुजुकी एर्टिगा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी है और इसकी प्रतीक्षा अवधि 10 महीने तक जा रही है।kia carens-9किआ इंडिया ने हाल ही में देश में कैरेंस एमपीवी को भी लॉन्च किय़ा है और इसकी शुरूआती कीमत 9.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है और इस तरह कीमत और केबिन में पर्याप्त स्पेस के कारण यह एक व्यावहारिक कार है। हालाँकि प्रीमियम और प्रेस्टीज जैसे पेट्रोल से चलने वाले बेस वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड डेढ़ साल से थोड़ा ज्यादा है। वहीं कम लोकप्रिय वेरिएंट के लिए प्रतीक्षा अवधि लगभग 3 से 8 महीने है।

महिंद्रा ने पिछले साल के फेस्टिव सीजन में एक्सयूवी700 को लॉन्च किया था और यह कई आधुनिक सुविधाओं और शक्तिशाली डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह कार भारत में काफी लोकप्रिय है, जो इसकी प्रतिक्षा अवधि को भी बढ़ाने का कार्य कर रही है। एक्सयूवी700 के लिए वेरिएंट के आधार पर प्रतीक्षा अवधि 4 महीने से लेकर 20 महीने तक जा रही है।