
Honda ZR-V में 2.0-लीटर Atkinson cycle चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ मिलकर हाइब्रिड सिस्टम पर काम करता है
होंडा कार्स इंडिया जल्द ही भारत में अपना एक बड़ा नया प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। कंपनी की नई प्रीमियम एसयूवी ZR-V को 22 मई 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसी दिन होंडा सिटी फेसलिफ्ट भी पेश की जाएगी। होंडा ZR-V को कंपनी पूरी तरह इम्पोर्टेड CBU मॉडल के रूप में भारत लाएगी।
इसे प्रीमियम SUV सेगमेंट में पोजिशन किया जाएगा, जहाँ इसका मुकाबला फॉक्सवैगन Tiguan, Skoda Kodiaq और Jeep Meridian जैसी SUVs से होगा। यह पोर्टफोलियो में होंडा की मौजूदा एसयूवी Elevate से ऊपर होगी और भारत में कंपनी की नई फ्लैगशिप SUV बनेगी। भारत में इस एसयूवी की कीमत 40-50 लाख रुपये हो सकती है।
नई ZR-V का प्लेटफॉर्म 11वीं जनरेशन होंडा सिविक के साथ साझा किया गया है। इसमें e:HEV स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा, जिसमें 2.0-लीटर Atkinson cycle पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए जाएंगे। यह सेटअप e-CVT गियरबॉक्स के साथ आएगा। इस तरह यह एसयूवी 181 एचपी की पावर और 315 Nm का टॉर्क डिलीवर करेगी। यह सिस्टम जरूरत के हिसाब से EV, Hybrid और Engine मोड के बीच खुद स्विच कर सकेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यह SUV 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्ध है, लेकिन भारत में शुरुआत में केवल हाइब्रिड वेरिएंट ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इसकी संख्या सीमित हो सकती है। साइज की बात करें तो Honda ZR-V की लंबाई 4,568 मिमी, चौड़ाई 1,840 मिमी और ऊंचाई 1,620 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,655 मिमी रखा गया है।
इसका डिजाइन Elevate की तुलना में ज्यादा प्रीमियम और क्रॉसओवर स्टाइल वाला नजर आता है। फ्रंट में ऑक्टागोनल ग्रिल, स्लिम LED हेडलैम्प्स और L-shaped DRLs दिए गए हैं। वहीं पीछे wraparound LED tail lamps और साफ-सुथरा बम्पर डिज़ाइन मिलते हैं। इंटरनेशनल मॉडल में 19-इंच अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं।

केबिन के अंदर 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.2-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसके अलावा dual-zone क्लाइमेट कंट्रोल, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट्स, leatherette upholstery, बोस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो, ADAS, पॉवर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।