
Honda ZR-V हाइब्रिड एसयूवी में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-मोटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलता है और इसकी माइलेज 22.80 kmpl है
होंडा ने भारत में अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी ZR-V Hybrid का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है और इसकी लॉन्चिंग अगले कुछ हफ्तों में होने की उम्मीद है। इस एसयूवी की डिलीवरी जुलाई 2026 से शुरू होगी। Elevate और City की तरह इसे भारत में नहीं बनाया जाएगा, बल्कि यह पूरी तरह इम्पोर्टेड (CBU) मॉडल के तौर पर आएगी।
Honda ZR-V Hybrid की बिक्री सीमित रहने की संभावना है। इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये से 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Volkswagen Tiguan, Skoda Kodiaq और Jeep Meridian जैसी SUVs से होगा। ZR-V Hybrid का डिजाइन काफी अलग और प्रीमियम नजर आता है। इसमें ड्यूल एग्जॉस्ट आउटलेट, फ्लश रूफ रेल्स और बिना कनेक्टेड लाइट बार वाला क्लीन रियर डिजाइन दिया गया है, जो इसे बाकी मॉडर्न SUVs से अलग पहचान देता है।
इस SUV में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-मोटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलता है। यह सेटअप कुल 184 एचपी की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो फ्रंट व्हील्स को पावर भेजता है। Honda के अनुसार ZR-V Hybrid सिर्फ 8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 172 किमी/घंटा है। कंपनी ने इसका माइलेज 22.80 kmpl बताया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में Honda ZR-V को 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और AWD ऑप्शन के साथ भी बेचती है, लेकिन भारत में इसे सिर्फ हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। इस SUV की लंबाई 4,567 मिमी, चौड़ाई 1,840 मिमी और ऊंचाई 1,621 मिमी है, जबकि इसका व्हीलबेस 2,655 मिमी है। दूसरी पंक्ति की सीटें फोल्ड करने पर इसका बूट स्पेस 1,313 लीटर तक बढ़ जाता है।
एक्सटीरियर में L-शेप DRLs के साथ स्लिम LED हेडलैंप्स, ब्लैक फ्रंट ग्रिल और स्पोर्टी बंपर डिजाइन दिया गया है। साइड प्रोफाइल में 18-इंच अलॉय व्हील्स और ब्लैक क्लैडिंग मिलती है। पीछे की तरफ स्लिम टेललाइट्स, रूफ स्पॉइलर और रियर वाइपर दिए गए हैं। इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करता है। साथ ही 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट और 12-स्पीकर Bose ऑडियो सिस्टम मिलता है। दोनों सीटों में सेंटर आर्मरेस्ट और लेदर सीट अपहोल्स्ट्री भी दी गई है। सेफ्टी के लिए इसमें 8 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, TPMS और Level 2 ADAS फीचर्स दिए गए हैं। नई Honda ZR-V अब Honda India की सबसे प्रीमियम SUV बन गई है और यह कंपनी की प्रीमियम हाइब्रिड SUV सेगमेंट में नई एंट्री मानी जा रही है।