होंडा 30 सितंबर को भारत में एंट्री-लेवल प्रीमियम मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी जिसकी इंजन क्षमता 300 और 500 सीसी के बीच हो सकती है
नई होंडा हॉर्नेट 2.0 (Honda Hornet) के धमाकेदार लॉन्च के बाद जापानी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा भारतीय बाजार में एक और नया प्रोडक्ट लाने की तैयारी कर रही है। होंडा 30 सिंतबर को भारत में एक नई मोटरसाइकिल को लॉन्च करेगा।हालांकि, आने वाली मोटरसाइकिल का मॉडल कैसा होगा उसके फीचर्स और उसका लुक कैसा होगा उस पर से अभी तक कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है।
मोटरसाइकिल के बारें में जो जानकारी सामने आ रही है उसके हिसाब से होंडा का ये नया प्रोडक्ट 300 से 500 सीसी इंजन क्षमता के बीच एक प्रीमियम मॉडल होगा। भारतीय बाजार में ये बाइक पूरी तरह नई होगी।
ये कोई नई खबर नहीं है कि होंडा 300-500cc की केटेगरी में एक नए मॉडल पर काम कर रहा था जो कि सेगमेंट लीडर, रॉयल इनफील्ड को कड़ा मुकाबला देने वाली है। इस हिसाब से पता चलता है कि आने वाली प्रीमियम मोटरसाइकिल एक क्रूजर हो सकती है,या फिर शायद, होंडा रिबेल 300 हो सकती है ।

हालाँकि, होंडा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि नई बाइक सिर्फ भारत के लिए डिज़ाइन की गई है। होंडा क्रूजर मोटरसाइकिल रेबेल के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। इसके अलावा, तथ्य यह है कि जापानी कंपनी ने हाल ही में सीबी 500 एक्स(CB500X), सीबीआर 500 आर(CBR 500R), और सीबी 500 एफ(CB 500 F) सहित अपने 500cc के अंतरराष्ट्रीय प्रोडक्ट को अपडेट किया है, हो सकता है कि होंडा इनमें से किसी एक मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च कर सकता है।
होंडा सीबी 500 आर एक पूरी तरह से स्पोर्ट्स टूरर है, जिसमें आराम से सवारी करने की विशेषताओं के लिए रियर-सेट फुटपेग और क्लिप-ऑन हैंडलबार हैं। Honda CB500F एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर है जिसमें सिंगल-पीस ब्रॉड हैंडलबार है जबकि CB500X एक एडवेंचर टूरर है। तीनों मोटरसाइकिल 471 सीसी, समानांतर ट्विन सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस हैं जो 47 पीएस कि अधिकतम पावर और 45 एनएम का पीक टॉर्क विकसित करती हैं।

होंडा की नई प्रीमियम मोटरसाइकिल कंपनी के बिग विंग डीलर नेटवर्क के माध्यम से भारत में बेची जाएगी जो कंपनी की प्रीमियम 300cc और उससे अधिक की बाइक की बिक्री और बिक्री के बाद के मामलों को संभालती है।