Honda अगले साल नई 5-सीटर एसयूवी लॉन्च करने के साथ भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सेगमेंट में एंट्री करने वाली है
होंडा कार्स इंडिया ने 2025 में अब तक कोई नया मॉडल लॉन्च नहीं किया है। हमने इस साल जापानी ब्रांड को अपनी मौजूदा कारों का कोई फेसलिफ़्टेड वर्जन लाते नहीं देखा, न ही हमें एलिवेट ब्लैक एडिशन और सिटी एपेक्स एडिशन को छोड़कर कोई स्पेशल एडिशन देखने को मिला है। हालांकि, कंपनी जल्द ही भारतीय बाज़ार में एक ऑल-इलेक्ट्रिक SUV और एक नई 7-सीटर SUV पेश करने के साथ एक्शन में आ जाएगी।
होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी से शुरुआत करें, तो इसे अगले 9-12 महीनों में भारत में पेश किया जाएगा। हालांकि, पहले की रिपोर्टों के विपरीत नई BEV (बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन) एलिवेट एसयूवी पर आधारित नहीं होगी। आने वाली होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी एक 5-सीटर मिड-साइज्ड EV होगी जिसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा ईवी, मारुति ई-विटारा और महिंद्रा बीई 6 से होगा।
हाल ही में कंपनी ने पुष्टि की है कि वह भारतीय बाजार के लिए एक ऑल न्यू इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करेगी। मारुति की राह पर चलते हुए, होंडा भी इलेक्ट्रिक एसयूवी की बिक्री शुरू होने से पहले देश भर में अपना चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त करेगी। संदर्भ के लिए, मारुति सुजुकी ई-विटारा लॉन्च से पहले अपने डीलरशिप पर डीसी फास्ट चार्जर लगा रही है।

नई होंडा 7-सीटर एसयूवी की बात करें तो इसे भारत में 2027 के अंत तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। होंडा अपने आगामी मॉडलों के लिए PF2 कोडनेम वाला एक नया प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है, जिसमें ICE-पावर्ड और EV दोनों शामिल हैं। यह व्यापक रूप से अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी होंडा 7-सीटर एसयूवी नए PF2 आर्किटेक्चर को पेश करेगी। इस थ्री-रो वाली एसयूवी को जापान और थाईलैंड में होंडा की R&D टीमों द्वारा डिजाइन और डेवलप किया जा रहा है, जबकि भारतीय टीम से विश्वसनीय इनपुट लिए जा रहे हैं।
हालांकि, होंडा 7-सीटर एसयूवी के पावरट्रेन विकल्पों के बारे में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन इसमें एलिवेट से नैचुरली एस्पिरेटेड 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लेने की संभावना है। जापानी ब्रांड सिटी के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप के लिए भी जा सकता है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है।

माना जा रहा है कि आगामी होंडा 7-सीटर एसयूवी अक्टूबर 2027 तक भारत में प्रवेश करेगी। घरेलू बाजार में यह महिंद्रा एक्सयूवी 7OO और टाटा सफारी को टक्कर देगी, जबकि कंपनी इसे अन्य देशों में एक्सपोर्ट भी कर सकती है। भारत में इस एसयूवी को लगभग 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।