होंडा भारत में अगले साल लाएगी मिडसाइज एसयूवी, क्रेटा से होगा मुकाबला

2022-Honda-HR-V

नई होंडा मिडसाइज़ एसयूवी हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, तैगुन, स्कोडा कुशॉक, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और मारुति ग्रैंड विटारा जैसे प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देगी

जापानी वाहन निर्माता होंडा ने इंडोनेशिया में अपनी नई WR-V कॉम्पैक्ट एसयूवी का अनावरण किया है। यह नया मॉडल नई जैज/सिटी प्लेटफॉर्म पर आधारित है और सबसे पहले इंडोनेशियाई बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। मौजूदा मॉडल की तुलना में नई WR-V ज्यादा लंबी, ज्यादा चौड़ी और ज्यादा ऊंची है। होंडा भारतीय बाजार के लिए नई WR-V को पेश करने की संभावनाओं का अध्ययन कर रही है।

दिलचस्प बात यह भी है कि होंडा भारतीय बाजार के लिए हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, फॉक्सवैगन तैगुन और स्कोडा कुशाक के मुकाबले भी एक नई मिड साइज एसयूवी विकसित कर रही है। इंडियन स्पेक होंडा एसयूवी चौथे जेनरेशन के सिटी की बजाय पांचवें जेनरेशन की सिटी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसका इस्तेमाल मौजूदा डब्ल्यूआर-वी को विकसित करने के लिए किया गया है।

नई होंडा एसयूवी की लंबाई लगभग 4.2-4.3 मीटर होगी और इसे चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए होंडा एचआर-वी के नीचे रखा जाएगा। होंडा इस नई एसयूवी को चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात भी कर सकती है। खबरों की मानें तो क्रेटा के मुकाबले नई होंडा एसयूवी को फेस्टिव सीजन से ठीक पहले 2023 के मध्य में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

honda hrv

यह नई एसयूवी सिटी सेडान के साथ अपना इंजन विकल्प साझा करेगी। बता दें कि होंडा ने अप्रैल 2023 में सख्त उत्सर्जन मानदंडों के आने पर भारतीय बाजार से अपने 1.5 लीटर डीजल इंजन को बंद करने का फैसला किया था। इस तरह नई होंडा  एसयूवी में 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन होने की संभावना है, जो सिटी सेडान को भी पावर देता है।

होंडा सिटी में यह इंजन 121 बीएचपी की पावर और 145 एनएम का टार्क विकसित करता है, जबकि ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होने की संभावना है। एसयूवी के साथ होंडा के ई:एचईवी हाइब्रिड सिस्टम को भी पेश किए जाने की संभावना है जो सिटी सेडान के साथ पेश किया गया है।

इसके अलावा जापानी कार निर्माता से भी नए होंडा 3RA के साथ एक अत्यंत सुविधा संपन्न और प्रीमियम पैकेज की पेशकश करने की उम्मीद है। नई एसयूवी के साथ पेश की जाने वाली सुविधाओं में एक बड़ी सनरूफ, नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार तकनीक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, पुश-बटन स्टार्ट और बहुत कुछ शामिल होगा।