विस्तार से जानें Honda Rebel 300 और Rebel 500 की प्रमुख बातें

होंडा ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह भारत में एक नई क्रूज़र मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी, वह या तो Rebel 300 होगी या Rebel  500

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycles and Scooters India) भारत में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) के मुकाबले कई सालों से नई बाइक को लॉन्च करने की योजना बना रही है और हाल ही में जारी किए गए एक टीज़र के माध्यम से इसकी पूष्टि भी की है। इस आगामी बाइक को होंडा रिबेल (Honda Rebel) का नाम दिया जा सकता है और यह रेट्रो डिजाइन वाली क्रूजर बाइक होगी।

आपको बता दें कि Honda Rebel इंटरनेशनल मार्केट में 300cc और 500cc के साथ दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है और Rebel 300 की भारत आने की सबसे अधिक संभावना है। कुछ एक रिपोर्ट ने सुझाव दिया है कि Rebel 500 भी भारत में अपना रास्ता बना सकती है। इस खबर से भारत के कई बाइक प्रेमी भी काफी उत्साहित हैं। इसलिए इन दोनों बाइक के बारे में जानना जरूरी हो जाता है। आइए इनकी कुछ प्रमुख बातें जानते हैः

डिजाइन (Design)

honda rebel 500

जैसा कि पहले ही बताया गया कि ये रेट्रो लुक वाली क्रूजर बाइक होंगी और ये कुछ रॉयल एनफील्ड जैसी दिखती है। रिबेल में आपको स्पोटी एलईडी हेडलैंप, मिनिमालिस्टिक बॉडीवर्क और स्लंग बॉडी देखने को मिलती है। इस बाइक को टियरड्राप शेप का फ्यूल टैंक, राउंड मिरर, राउंड एलईडी टर्न इंडीकेटर, शॉर्ट फेंडर (फ्रंट और रियर) और रेक्टेंगलर एलईडी टेललैंप मिलते हैं। बाइक का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सेमी सर्कुलर है और राउंड हाउसिंग के साथ है।

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन (Technical Specification)

Honda Rebel 300 को पावर देने के लिए 286cc वाला सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो कि 27 HP की पावर और 27 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि Rebel 500 को 471cc वाला पैरेलल ट्विन पावरप्लांट मिलता है, जो कि 47.1 HP की पावर और 43.3 Nm का टॉर्क देता है। दोनों गियरबॉक्स 6-स्पीड यूनिट से लैस हैं और स्लिप एंड असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड के रूप में मिलता है।

कम्फर्ट और एर्गोनामिक्स (Comfort and Ergonomics)

Honda Rebel 250

होंडा रिबेल एक लो स्लंग क्रूजर है और इसका फुटपेग शानदार है। कंपनी इस बाइक के साथ नेचुरल राइडिंग के लिए फॉरवर्ड सेट प्रदान करती है और स्टैंडर्ड के रूप में केवल सिंगल सीट के साथ आती है, जिसमें बेहतरीन कुशन देखने को मिलती है। ये दोनों बाइक भारत में बिना ABS और केवल फार्मर में आएगी।

संभावित कीमत और लॉन्च (Expected Price and Launch)

आगामी होंडा Rebel के 30 सितंबर को हमारे बाजार में आने की उम्मीद है, और यह सीबीयू उत्पाद के रूप में लॉन्च होगी। Rebel 300 की कीमत 2.5 लाख रूपए हो सकती है जो कि Royal Enfield और Jawa motorcycles के समकक्ष होगी। Rebel 500 भारत के लिए अच्छा प्रोडक्ट है, जिसकी अनुमानित कीमत 4.5 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है जो वास्तव में काफी प्रतिस्पर्धी होगा।