Honda अक्टूबर 2020 डिस्काउंट – Amaze, Jazz, Civic, WR-V

इस महीने के लिए होंडा की पेशकश में कैश डिस्कांउट, एक्सचेंज बेनिफिट और एक्सटेंडेड वारंटी शामिल हैं

भारत में त्योहारी सीज़न के आते ही, सभी घरेलू वाहन निर्माता कारों को बेचने के लिए शानदार डिस्कांउट और बेनिफिट दे रहे हैं। होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने अक्टूबर 2020 के लिए चुनिंदा कारों पर स्पेशल डिस्कांउट की पेशकश की है। इस महीने के लिए होंडा कैश डिस्कांउट, एक्सचेंज बेनिफिट और होंडा अमेज़ के लिए एक्सटेंडड वारंटी इसके अलावा नई होंडा सिटी, होंडा डब्ल्यूआर-वी, होंडा जैज़ और होंडा सिविक पर भी डिस्काउंट उपलब्ध है।

होंडा अमेज़ स्पेशल एडिशन मॉडल को छोड़कर, सभी होंडा अमेज़ पेट्रोल सेडान ग्रेड पर 47,000 रूपये तक का लाभ मिल रहा हैं, जिसमें 12,000 रूपये की एक्सटेंडड वारंटी, 20,000 रूपये तक का कैश डिस्कांउट और 15,000 रूपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। होंडा की नई जनरेशन सिटी सेडान पर 30,000 रूपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

होंडा डब्ल्यूआर-वी सब-कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी पर 40,000 रूपये तक के बेनिफिट की पेशकश की गई है। इसमें 25,000 रूपये का कैश डिस्कांउट और 15,000 रूपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। यह ऑफर कार के पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडलों पर उपलब्ध है और स्पेशल एडिशन मॉडल के लिए सभी ट्रिम पर ये ऑफर लागू है।

2020 Honda City-9

ModelsCash DiscountOther Benefits (Exchange Bonus + Corporate Discount)
Honda AmazeRs. 20,000Rs. 15,000 + (Extended Warranty Free)
Honda JazzRs. 25,000Rs. 15,000
Honda WR-VRs. 25,000Rs. 15,000
Honda City (4th Generation)
Honda City (5th Generation)Rs. 30,000
Honda Civic (Petrol)Rs. 1 lakh
Honda Civic (Diesel)Rs. 2.5 lakh
Honda CR-V
Additional Loyalty BonusUp to Rs. 6,000 on select models

होंडा जैज 40,000 रूपये तक के लाभ के साथ उपलब्ध है। इसमें 25,000 रूपये का कैश डिस्कांउट और 15,000 रूपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इन सभी में सबसे बड़ा लाभ होंडा सिविक पर है। सिविक सेडान के पेट्रोल मॉडल पर 1 लाख का कैश डिस्कांउट दिया जा रहा है, जबकि डीजल मॉडल पर 2.5 लाख रूपये तक का कैश डिस्कांउट मिल रहा है।

होंडा के मौजूदा ग्राहकों के लिए भी अच्छी खबर है क्योंकि वो 6,000 रूपये के लॉयल्टी बोनस पाने और 10,000 रूपये का एक्सचेंज डिस्काउंट पाने के हकदार हैं।