होंडा मिडसाइज एसयूवी को मिलेंगे दमदार फीचर्स और जबरदस्त माइलेज

नई होंडा 3RA मिडसाइज़ एसयूवी का मुकाबला भारत में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फॉक्सवैगन तैगुन, स्कोडा कुशाक, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और मारूति ग्रैंड विटारा जैसी कारों से होगा

होंडा वर्तमान में भारत के लिए अपनी एक नई एसयूवी पर काम कर रही है। इस नई होंडा एसयूवी के 2024 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है और इसमें एक सुविधा संपन्न केबिन और ज्यादा माइलेज वाला पावरट्रेन होगा। फिलहाल ब्रांड ने इस आगामी एसयूवी को 3RA कोडनेम दिया है और यह ब्रांड के प्रमुख उत्पादों में से एक होगी।

नई होंडा 3RA एसयूवी की लंबाई 4.3 मीटर होने की उम्मीद है और भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस जैसी कारों से होगा। यह नई एसयूवी नई होंडा सिटी के साथ अपने प्लेटफार्म को साझा करेगी, जो न केवल ब्रांड को लागत पर कंट्रोल रखने में मदद करेगा, बल्कि सराहनीय ड्राइविंग गतिशीलता भी प्रदान करेगा।

हालांकि इस नई एसयूवी के लिए विशेष रूप से सस्पेंशन पार्ट को बनाए जाने की उम्मीद है। इस नई एसयूवी के साथ आपको सिटी सेडान की तुलना में प्रभावशाली क्षमताएं और उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलेगा। नई होंडा मिडसाइज एसयूवी सिटी के साथ अपने पावरट्रेन विकल्पों को भी साझा कर सकती है और इसे 1.5 लीटर एटकिंसन साइकिल स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है।

2022-Honda-HR-Vअन्य इंजन विकल्पों में 1.5L i-VTEC पेट्रोल और 1.5L i-DTEC इंजन शामिल हैं। इसी तरह हम इस नई एसयूवी के साथ मिलते-जुलते गियरबॉक्स विकल्प देखेंगे। होंडा से यह सुनिश्चित करने की उम्मीद है कि नया 3RA इस सेगमेंट में सबसे अधिक माइलेज देने वाली एसयूवी में से एक होगी।

इसके अलावा जापानी कार निर्माता नई होंडा 3RA को एक अत्यंत सुविधा संपन्न और प्रीमियम पैकेज की पेशकश देगी, जिसमें एक बड़ा सनरूफ, नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, पुश-बटन स्टार्ट आदि शामिल होंगे।

honda city hybrid-7इसके अलावा होंडा भारत में ट्रेंड को देखते हुए इस एसयूवी के तीन पंक्ति वाले एडिशन को भी पेश कर सकती है, जिसका मुकाबला टाटा सफारी, हुंडई अलकाजर और एमजी हेक्टर प्लस जैसी कारों से होगा। वहीं कंपनी एक नई सब 4 मीटर एसयूवी पर भी काम कर रही है, जिसका मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, मारूति ब्रेजा और किआ सोनेट जैसी कारों से होगा।