Home कार न्यूज़ Honda भारत में HR-V को कर सकती है लॉन्च

Honda भारत में HR-V को कर सकती है लॉन्च

Honda HR-V2

होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) के मुताबिक होंडा एचआर-वी (Honda HR-V) भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के लिए सही है और कंपनी बाजार का बीरीकी से अध्ययन कर रही है

भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती ही जी रही है और हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) व किआ सेल्टोस (Kia Seltos) जैसी एसयूवी को ग्राहकों का जबरदस्त फीडबैक मिल रहा है। इस रूझान को देखते हुए न केवल अन्य निर्माताओं ने अपनी एसयूवी को भारत में पेश किया है, बल्कि कई निर्माता इन्हें लॉन्च करने की योजना भी बना रहे हैं।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, Gaku Nakanishi ने कहा था कि भारत में लॉन्च करने के लिए कौन से उत्पाद को बेहतर ढंग से समझना है, इसके लिए होंडा वर्तमान में बाजार का अध्ययन कर रहा है। हालांकि कंपनी के पास पहले से ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रेटा-प्रतिद्वंद्वी है, लेकिन भारतीय बाजार के लिए ब्रांड अपने दृष्टिकोण को लेकर काफी सावधान है।

कंपनी ने कहा कि भारत में हमारे पास दो एसयूवी डब्ल्यूआर-वी (WR-V) और सीआर-वी (CR-V) हैं, जिनकी कीमत 20 लाख तक है। इसलिए हमें एक ऐसी एसयूवी की आवश्यकता है, जो इन दोनों एसयूवी के गैप को पूरा सके। ग्लोबल लेवल पर हमारे पास एचआर-वी (Honda HR-V) मौजूद है, जो कि इस सेगमेंट के लिए सही प्रतीत होती है।

Honda HR-V1

कंपनी ने कहा है कि वह भारतीय बाजार को करीब से देख रही हैं और आने वाले दिनों में यह तय करेगी कंपनी कैसे और कब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश करे। रिपोर्टों के अनुसार कंपनी भारत में ही अपने वाहनों को असेंबल करना चाहती है और मानना है कि लोकलाइजेशन के कारण कारों की लागत में कमी आएगी, लेकिन होंडा केवल 30 प्रतिशत लोकलाइजेशन का प्रबंध करने में सक्षम है, जो कंपटीटर की तुलना में एचआर-वी को ज्यादा महंगा बना देगी।

हालांकि यह कार राजस्थान फैक्ट्री में इस साल की शुरुआत में देखी गई थी। संभव कि होंडा यहां इस कार के टेस्टिंग यूनिट को यहां लाया हो और इसके अलावा एक संभावना यह हो सकती है कि होंडा भारत में एचआर-वी के नई जेनरेशन को लॉन्च करने की योजना बना रही हो। माना जा रहा रहा है कि होंडा एचआर-वी का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Honda HR-V3

अगर यह एसयूवी भारत में लॉन्च होती है तो इसका मुकाबला किआ सेल्टोस (Kia Seltos), हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), रेनो डस्टर (Renault Duster), निसान किक्स (Nissan Kicks) और मारुति एस-क्रॉस (Maruti S-Cross) जैसी एसयूवी से होगा।