पिछले महीने की तरह होंडा सिटी अक्टूबर 2020 में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली सी-सेगमेंट सेडान बनने में सफल रही है
होंडा ने भारत में इस साल जुलाई में होंडा सिटी (Honda City) के पांचवें जेनरेशन एडिशन को लॉन्च किया था और इस सेडान की पिछली पीढ़ियों की तरह ही देश में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह सेडान भारत में अक्टूबर 2020 की बिक्री के मामले में अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराने में कामयाबी हासिल की है। कंपनी ने पिछले महीने भारतीय बाजार में कुल मिलाकर होंडा सिटी की 4,124 यूनिट की बिक्री की है।
इस तरह Honda City भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली सी-सेगमेंट सेडान बन गई है, जबकि अक्टूबर 2020 में 2,166 यूनिट के साथ साथ हुंडई वेर्ना (Hyundai Verna) दूसरे नंबर पर रही। हाल ही में हुंडई वेर्ना को भी अपडेट किया गया था, लेकिन ऐसा लगता है कि होंडा सिटी को चुनौती देने के लिए मिड-लाइफ रिफ्रेशिंग पर्याप्त नहीं है।
इसी तरह पिछले महीने बेची गई कुल 1,422 यूनिट के साथ मारुति सुजुकी सियाज (Maruti Suzuki Ciaz) ने तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि स्कोडा रैपिड (Skoda Rapid), टोयोटा यारिस (Toyota Yaris) और फॉक्सवैगन वेंटो (Volkswagen Vento) के बाद क्रमशः 1,024, 373 और 231 यूनिट के साथ आखिरी स्थान मिला है।

बिक्री के आकड़ों को देखकर स्पष्ट है कि भारत में अब सेडान के मुकाबले कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री ज्यादा हो रही है, लेकिन होंडा सिटी की बिक्री भी यह साबित करती है होंडां ब्रांड की सेडान भारत में अभी भी काफी लोकप्रिय है। इसके पहले होंडा ने सितंबर 2020 में भी सिटी की 2,709 यूनिट्स बेची थीं, जिसका मतलब है कि जापानी कार निर्माता पिछले महीने सिटी की 1,415 अतिरिक्त यूनिट्स बेचने में कामयाब रही।
नई सिटी को दो पावरट्रेन के साथ पेश किया जा रहा है, जिसमें 1.5-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 121 पीएस की शक्ति और 145 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि 1.5-लीटर चार-पॉट ऑयल बर्नर है जो है 100 पीएस और 200 एनएम के लिए रेट किया गया है। दोनों पावरट्रेन स्टैंडर्ड के रूप में 6-स्पीड मैनुअल द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जबकि पेट्रोल इंजन को वैकल्पिक CVT ऑटो के साथ भी रखा जा सकता है।

कीमत की बात करें तो होंडा 2020 सिटी को 10.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर रिटेल किया जारता है, जो कि टॉप वेरिएंट में 14.64 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है। हालांकि भारत में होंडा सिटी की चौथी जेनरेशन भी बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसकी कीमत 9.29 लाख रुपये और 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हैं।