
Honda ADV 160 में 156.9cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 15.8 एचपी की पावर और 14.7 Nm का टॉर्क उत्पन करता है
होंडा जल्द ही भारतीय बाजार में अपना प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर ADV 160 लॉन्च कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस एडवेंचर-स्टाइल स्कूटर को भारत में लॉन्च करने के लिए इसके लोकलाइजेशन पर काम कर रही है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे 2026 के अंत तक या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
भारत में बिकने वाले सामान्य स्कूटर्स से अलग, होंडा ADV 160 को एडवेंचर-फोकस्ड डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इसमें लंबी विंडस्क्रीन, सीधी राइडिंग पोजिशन, लंबी सिंगल-पीस सीट, मस्कुलर बॉडीवर्क और बीक-स्टाइल फ्रंट डिजाइन मिलता है। इसके अलावा स्कूटर में 165 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। यह आगे 14-इंच और पीछे 13-इंच के व्हील्स पर चलता है, जिन पर क्रमशः 110/80-14 और 130/70-13 साइज के ट्यूबलेस टायर लगे हैं।
पावर के लिए इसमें 156.9cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर eSP+ इंजन दिया गया है, जिसमें फ्यूल इंजेक्शन और 4-वाल्व तकनीक मिलती है। यह इंजन 15.8 एचपी की पावर और 14.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इसके अलावा इसमें ACG स्टार्टर सिस्टम और आइडल स्टॉप टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

साइज की बात करें तो ADV 160 की लंबाई 1,950 मिमी, चौड़ाई 763 मिमी और ऊंचाई 1,196 मिमी है। इसका व्हीलबेस 1,324 मिमी है, जबकि सीट हाइट 780 मिमी और कर्ब वेट 133 किलोग्राम हैं। इसमें 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और यह स्कूटर लगभग 45 किमी/लीटर की माइलेज देने में सक्षम है।
फीचर्स के मामले में ADV 160 काफी प्रीमियम नजर आता है। इसमें फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्ट चाबी, USB चार्जिंग सॉकेट, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, फुल LED लाइटिंग और बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है। साथ ही इसमें होंडा सेलेक्टेबल टार्क कण्ट्रोल (HSTC) भी दिया गया है। सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं।

वहीं ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS और रियर में डिस्क ब्रेक मिलता है। भारत में लॉन्च होने पर Honda ADV 160 का मुकाबला Hero Xoom 160, Yamaha Aerox 155 और TVS Ntorq 150 जैसे मॉडलों से होगा।