हिंदुस्तान 60 ट्रैक्टर – कीमत, फीचर्स, पावर, वेट लिफ्टिंग, माइलेज

hindustan 60 tractor

हिंदुस्तान 60 ट्रैक्टर 3054 सीसी, 4-सिलेंडर डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जो 2100 आरपीएम पर 50 एचपी की पावर और 188 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है

हिंदुस्तान ट्रैक्टर भारत के सबसे पुराने ट्रैक्टर ब्रांड में से एक है और इसकी स्थापना 1959 में गुजरात के वडोदरा में ट्रैक्टर और बुलडोजर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से की गई थी। बाद में इसे हिंदुस्तान ट्रैक्टर्स लिमिटेड का नाम दिया गया, जबकि अब यह महिंद्रा के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी बन गई है और अब महिंद्रा गुजरात ट्रैक्टर लिमिटेड कंपनी के तहत हिंदुस्तान ब्रांड के ट्रैक्टरों का निर्माण किया जाता है।

कंपनी के पोर्टफोलियो में हिंदुस्तान 60 नाम का एक लोकप्रिय ट्रैक्टर है, जिसे 50 एचपी की रेंज में पेश किया जाता है। वास्तव में यह ट्रैक्टर उद्योग में एक सुपर उन्नत ब्रांड है और इसे खेतों पर उच्च प्रदर्शन प्रदान करने के लिए सभी प्रभावी गुणों के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस ट्रैक्टर को खेत में उच्च प्रदर्शन करने के लिए जबरदस्त पावर दिया गया है।

हिंदुस्तान 60 ट्रैक्टर का आकार और वेट लिफ्टिंग कैपेबिलिटी

हिंदुस्तान 60 ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3,560 मिमी, चौड़ाई 1,995 मिमी और व्हील बेस 2,200 मिमी का है। इसमें 410 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है और कुल वजन 2,325 किलो है। यह ट्रैक्टर 1,600 किलो का वजन उठाने की क्षमता रखता है।hindustan 60 tractor-2

हिंदुस्तान 60 ट्रैक्टर प्लस के टायर

हिंदुस्तान 60 ट्रैक्टर मूलरूप से 2 व्हील ड्राइव (2WD) के साथ आने वाला ट्रैक्टर है और इसके फ्रंट टायर का साइज 7.50 x 16 और रियर टायर का साइज 16.9 x 28 है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 32.3 किमी प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 13.9 किमी प्रति घंटा तक है। इसे ब्रेकिंग के लिए तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं और पावर स्टीयरिंग द्वारा संचालित किया जा सकता है।

हिंदुस्तान 60 ट्रैक्टर की पावर और परफार्मेंस

हिंदुस्तान 60 ट्रैक्टर को पावर देने के लिए 3054 सीसी, 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 2100 आरपीएम पर 50 एचपी की पावर और 188 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। यह इंजन वाटर कूल्ड तकनीक के साथ आता है, जो लंबे समय तक कार्य करने के बाद भी इंजन को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके गियरबाक्स की कुल संख्या 10 (8 फॉरवर्ड+2 रिवर्स) है।hindustan 60 tractor-5

हिंदुस्तान 60 टीएक्स ट्रैक्टर के फीचर्स और एक्सेसरीज

हिंदुस्तान 60 आकर्षक डिजाइन वाला उत्तम दर्जे का ट्रैक्टर है, जिसमें चालक के आराम के लिए एक आरामदायक सीट दी गई है। इसे हैंड लीवर, टॉगल लिंक लॉकिंग मैकेनिज्म जैसे फीचर्स मिलते हैं, जबकि टूल, टॉपलिंक, हुक, बंफर और ड्रॉबार आदि एक्सेसरीज का हिस्सा है। इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल कृषि, बागवानी के साथ-साथ व्यवसायिक उपयोग के लिए भी किया जा सकता है।

हिंदुस्तान 60 ट्रैक्टर का माइलेज

हालाँकि अभी हिंदुस्तान 60 ट्रैक्टर का माइलेज उपलब्ध नहीं है, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह हर तरह के कार्य के दौरान अच्छा माइलेज देता है और इसकी मेंटनेंस लागत भी काफी कम है।

हिंदुस्तान 60 ट्रैक्टर की कीमत

भारत में हिंदुस्तान 60 ट्रैक्टर की कीमत 7.80 लाख रूपए से लेकर 8.20 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए तक है।