मार्च 2022 में हिमालयन और स्क्रैम 411 की सयुंक्त बिक्री हुई 5,200 यूनिट के पार

royal enfield scram 411-15

मार्च 2022 में रॉयल एनफील्ड हिमालयन और स्क्रैम 411 की कुल मिलाकर 5,225 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,898 यूनिट के मुकाबले 80 प्रतिशत की वृद्धि है

रॉयल एनफील्ड ने मार्च 2022 में कुल मिलाकर 67,677 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 66,058 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2.45 प्रतिशत की वृद्धि है। इस बिक्री में घरेलू व निर्यात दोनों शामिल रहा है, जिसमें घरेलू बाजार में 58,477 यूनिट की बिक्री हुई है, वहीं 9,200 यूनिट को कंपनी द्वारा विदेशी बाजारों में निर्यात किया गया है।

कंपनी की बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान क्लासिक 350 और मीटिओर 350 ने दिया है, वहीं 650 ट्विन्स भी बिक्री के सकारात्मक आंकड़े दर्ज करने में कामयाब रही है। वहीं मार्च 2022 में रॉयल एनफील्ड हिमायलन की बिक्री की बात करें तो कंपनी ने इसमें भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है और हाल ही में लॉन्च हुई स्क्रैम 411 का भी फायदा कंपनी को स्पष्ट तौर पर बिक्री में मिला है।

मार्च 2022 में रॉयल एनफील्ड ने हिमालयन और स्क्रैम 411 की कुल मिलाकर 5,225 यूनिट की बिक्री की है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,898 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 80 प्रतिशत की वृद्धि है। इसके मुकाबले कंपनी ने फरवरी 2022 में हिमालयन की कुल मिलाकर 2,977 यूनिट की बिक्री की थी। इस तरह मासिक आधार पर भी यह 75.51 फीसदी की वृद्धि है।2021 Royal Enfield Himalayanपिछले महीने हिमालयन 3,476 यूनिट के निर्यात के साथ ब्रांड की सबसे ज्यादा निर्यात होने वाली बाइक भी रही है, जो मार्च 2021 में निर्यात हुई 1,857 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 87.18 फीसदी की वृद्धि है। वहीं फरवरी 2022 में इसकी 2,047 यूनिट निर्यात हुई थी, जो मासिक आधार पर 69.81 फीसदी वृद्धि है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि हिमालयन की इस बिक्री में हाल ही में लॉन्च हुई स्क्रैम 411 की बिक्री भी शामिल हैं।

वास्तव में रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 411 मूलरूप से हिमालयन पर ही आधारित है और यह प्लेटफार्म के साथ-साथ समान 411 सीसी, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन विकल्प भी साझा करती है। यह इंजन 24.3 बीएचपी की पावर और 32 एनएम का टॉर्क विकसित करता है। इस इंजन को 5-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।Royal-Enfield-Scram-411-wallpaperहालाँकि हिमालयन जहाँ ऑफ-रोड फोकस्ड बाइक है, वहीं स्क्रैम 411 रोड ओरिएंटेड वर्जन है। इसलिए दोनों बाइक्स में काफी अंतर भी है। स्क्रैम 411 से हिमालयन में उपलब्ध विंडस्क्रीन, नक्कल गार्ड और उठे हुए फ्रंट फेंडर को हटा दिया गया है और रियर में लगेज रैक की जगह पर स्टैण्डर्ड ग्रैब रेल है। यह मोटरसाइकिल हिमालयन के मुकाबले हल्की भी है और शहर की यातायात परिस्थितियों के साथ-साथ हाइवे के लिए अनुकूल हो गई है।

आरई स्क्रैम 411 को हिमालयन में इस्तेमाल किए गए 21 इंच की बड़ी यूनिट के बजाय 19 इंच का फ्रंट व्हील दिय़ा गया है, लेकिन रियर में 17 इंच का व्हील समान है और इसमें स्पोक व्हील्स का इस्तेमाल किया जाना जारी रखा गया है। रॉयल एनफील्ड ने भारत में स्क्रैम 411 की कीमत 2.05 लाख रूपए से लेकर 2.11 लाख रूपए तक रखी है, वहीं हिमालयन को 2.19 लाख रूपए से लेकर 2.26 लाख रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) की कीमत में बेचा जाता है।