
अक्टूबर 2022 में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर 21 महीने तक की सबसे ज्यादा और टाटा नेक्सन पर सबसे कम 5 महीने तक की प्रतीक्षा अवधि है
अक्टूबर 2022 के महीने में महिंद्रा की स्कॉर्पियो एन पर भारतीय बाजार में 21 महीने तक की सबसे ज्यादा वेटिंग है। कुछ महीने पहले ही बाजार में अपनी शुरुआत करने वाली इस एसयूवी को 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में बेचा जाता है। इसे नए लैडर फ्रेम चेसिस पर विकसित किया गया है और यह 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है।
बता दें कि महिंद्रा स्कॉर्पियो एन ने आधिकारिक बुकिंग शुरू होने के आधे घंटे में ही एक लाख से अधिक बुकिंग हासिल कर ली थी। वहीं महिंद्रा एक्सयूवी700 भी देश में सबसे ज्यादा प्रतीक्षा अवधि वाली एसयूवी बनी हुई है। वेरिएंट के आधार पर इस मोनोकॉक एसयूवी की वेटिंग 16 महीने तक है। इस एसयूवी को को 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट में बेचा जाता है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की तरह ही इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ बेचा जाता है, जबकि टॉप-स्पेक ट्रिम्स में 4WD उपलब्ध है। हालाँकि स्कॉर्पियो एन की तुलना में एक्सयूवी700 में ज्यादा पावर और टॉर्क मिलता है।

मॉडल | वेटिंग पीरियड |
महिंद्रा स्कार्पियो एन | 21 महीने तक |
महिंद्रा XUV700 | 16 महीने तक |
किआ सोनेट | 9 महीने तक |
हुंडई क्रेटा | 9 महीने तक |
हुंडई वेन्यू | 7 महीने तक |
किआ सेल्टोस | 7 महीने तक |
मारुति ग्रैंड विटारा | 7 महीने तक |
टोयोटा हाइराइडर | 7 महीने तक |
महिंद्रा थार | 6 महीने तक |
टाटा पंच | 6 महीने तक |
टाटा नेक्सन | 5 महीने तक (नेक्सन इलेक्ट्रिक के लिए 8 महीने तक) |
वहीं किआ सोनेट की भारत में 9 महीने तक की प्रतीक्षा अवधि है, जबकि सेगमेंट लीडिंग हुंडई क्रेटा मिडसाइज़ एसयूवी की डीलीवरी के लिए आपको 9 महीने तक का इंतजार करना होगा। वहीं हुंडई वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी की प्रतीक्षा अवधि 7 महीने तक है, जबकि इसके बड़े भाई सेल्टोस पर भी यही वेटिंग है।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर अपनी शुरुआत के बाद से ही सुर्खियां बटोरने में कामयाब हुई हैं। इनकी भी 7 महीने तक की प्रतीक्षा अवधि है। वहीं महिंद्रा की थार लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी को खरीदने के इच्छुक खरीददारों को चुने गए ट्रिम स्तरों के आधार पर आधे साल तक का इंतजार करना होगा।

वहीं टाटा पंच माइक्रो एसयूवी की बात करें तो अक्टूबर 2022 के महीने में इस पर 6 महीने तक की प्रतीक्षा अवधि है, जबकि नेक्सन कॉम्पैक्ट के लिए आपको 5 महीने तक का इंतजार करना होगा। इसी प्रकार नेक्सन ईवी के लिए वेटिंग देखी जाए तो यह रेग्यूलर नेक्सन से ज्यादा है और आपको इसकी डीलीवरी के लिए करीब 8 महीने तक का इंतजार करना होगा।