फरवरी 2022 में हीरो एक्सपल्स 200 की माँग 49 फीसदी बढ़ी

Hero Xpulse 2004v

फरवरी 2022 में हीरो एक्सपल्स 200 की कुल 4,270 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 2,861 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 49.25 फीसदी की वृद्धि है

हीरो मोटोकॉर्प ने फरवरी 2022 के लिए अपनी बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है और कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। हीरो मोटोकॉर्प की पिछले महीने महीने कुल मिलाकर 3,31,421 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि फरवरी 2021 में यह आंकड़ा कुल 4,84,405 यूनिट का था। इस तरह इस दोपहिया दिग्गज की बिक्री में सालाना आधार पर 31.58 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।

हालाँकि हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री मे गिरावट के बाद भी कुछ ऐसे वाहन रहे, जिन्होंने अपनी बिक्री में सालाना और मासिक दोनों आधार पर उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इसमें एक्सपल्स200 भी शामिल है। फरवरी 2022 में इस एंट्री लेवल एडवेंचर टूरर की कुल 4,270 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 2,861 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 49.25 फीसदी की वृद्धि है।

इसी तरह हीरो एक्सपल्स 200 की जनवरी 2022 में कुल 3,132 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर भी 36.33 फीसदी की वृद्धि है। हालाँकि फरवरी 2022 में विदेशी बाजारों में इस मोटरसाइकिल के निर्यात का आंकड़ा निराशाजनक रहा है, क्योंकि कंपनी ने पिछले महीने इसकी केवल 40 यूनिट ही निर्यात कर पाई है, जबकि फरवरी 2021 में यह आंकड़ा 80 यूनिट का था, जो सालाना आधार पर 50 फीसदी की गिरावट है।Hero Xpulse 2004v-3इस तरह निर्यात में गिरावट के बाद भी स्पष्ट है कि घरेलू बाजार में इसकी माँग महीना दर महीना मजबूत होती जा रही है, जिसका सबसे बड़ा श्रेय पिछले साल इसके 4V वर्जन को भी लॉन्च किया जाना रहा है। वर्तमान में यह मोटरसाइकिल 2V और 4V दोनों वर्जन में उपलब्ध है और दोनों का पावर और टॉर्क रेसियो अलग है।

हीरो एक्सपल्स 200 मोटरसाइकिल 200 सीसी, फोर-वाल्व, ऑयल कूल्ड इंजन द्वारा संचालित है, जो 4V वर्जन में 18.8 बीएचपी की पावर और 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है, जबकि 2V वर्जन में 17.8 बीएचपी की पावर और 16.45 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। यह इंजन 5-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ आता है।Hero-Xpulse-200-4V-wallpaper.jpgफीचर्स के रूप में हीरो एक्सपल्स 200 को इंटीग्रेटेड स्टार्टर/इंजन कट-ऑफ, फ्रंट में एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट, ब्लूटूथ-इनेबल्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सिंगल-चैनल एबीएस आदि मिलते हैं। खरीददारों के लिए इसका 4वी वर्जन ट्रेल ब्लू, ब्लिट्ज ब्लू और रेड के साथ 3 कलर विकल्प और 2V वर्जन व्हाइट, मैट ग्रीन, मैट ग्रे, स्पोर्ट रेड और पैंथर ब्लैक के साथ 5 कलर विकल्प में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में हीरो एडवेंचर का निकटतम प्रतिद्वंद्वी होंडा सीबी200एक्स है। एक्सपल्स 200 रॉयल एनफील्ड हिमालयन, केटीएम 250 एडवेंचर और बीएमडब्ल्यू जी310 जीएस के किफायती विकल्प के रूप में भी काम करती है।