हीरो एक्सपल्स 200 4V मोटरसाइकिल – कीमत, पावर, माइलेज, फीचर्स, डिज़ाइन

हीरो एक्सपल्स 200 4वी 200 सीसी, 4-वाल्व, ऑयल कूल्ड इंजन द्वारा संचालित है, जो कि 18.8 बीएचपी की पावर और 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है

बिक्री के लिहाज से हीरो मोटोकॉर्प भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है और यह कंपनी 100 सीसी से लेकर 200 सीसी तक की रेंज में 21 मॉडलों की बिक्री करती है, जिसमें सबसे प्रमुख रूप से हीरो एचएफ डीलक्स, हीरो स्पलेंडर, हीरो ग्लैमर, हीरो पैशन, हीरो एक्स्ट्रीम 160आर, हीरो प्लेजर और हीरो मैस्ट्रो एज जैसे वाहन शामिल हैं।

हीरो मोटोटॉर्प भारत में एक्सपल्स 200 4वी मोटरसाइकिल की भी बिक्री करती है, जो कि 200 सीसी की रेंज में आने वाली एक एंट्री लेवल एडवेंचर मोटरसाइकिल है। इस मोटरसाइकिल को नए रोमांच की निरंतर खोज करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन और विकसित किया गया है और कंपनी इसके 4-वाल्व इंजन के साथ 6 प्रतिशत अधिक पावर और 5 प्रतिशत अतिरिक्त टॉर्क का दावा करती है, जो कि इसके प्रदर्शन में सुधार करने में मदद करता है।

हीरो एक्सपल्स 200 4वी का लॉन्च

एक्सपल्स वास्तव में बाजार में एक नया प्रोडक्ट है, जिसे भारत में सस्ती एंट्री लेवल एडवेंचर मोटरासइकिल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पहली बार 2019 में पेश किया गया था। यह मोटरसाइकिल भारत में 1 अप्रैल 2020 से लागू बीएस6 मानकों को पूरा करती हैं और हीरो एक्सपल्स 200 4वी को मूलरूप से भारत में 8 अक्टूबर 2021 को लॉन्च किया गया था।Hero Xpulse 2004v-3

हीरो एक्सपल्स 200 4वी की कीमत

भारत में हीरो एक्सपल्स 200 4वी को केवल एक वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 1,28,150 रुपए (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है। हालांकि कंपनी भारत में एक्सपल्स 200 टू-वाल्व की भी बिक्री करती है, जिसकी कीमत 1,23,150 रुपए (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है

हीरो एक्सपल्स 200 4वी का इंजन, पावर और परफॉरमेंस

हीरो एक्सपल्स 200 4वी को पावर देने के लिए 200सीसी, फोर-वाल्व, ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो कि 8,500 आरपीएम पर 18.8 बीएचपी की पावर और 6,500 आरपीएम पर 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। इंजन को 5-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इंजन में ज्यादा वाल्व होने का एक अन्य लाभ यह भी है कि गाड़ी पर दबाव कम होता है। यह मोटरसाइकिल 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है और इसके साथ 56 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा है।Hero-Xpulse-200-4V-wallpaper.jpg

हीरो एक्सपल्स 200 4वी का आकार

हीरो एक्सपल्स 200 4वी मोटरसाइकिल की कुल लंबाई 2,222 मिमी, चौड़ाई 850 मिमी और ऊंचाई 1,258 मिमी है। इसका व्हीलबेस 1,410 मिमी का है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 220 मिमी है। मोटरसाइकिल के सीट की ऊचाई 825 मिमी है और कुल वजन 158 किलो है। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

हीरो एक्सपल्स 200 4वी का डिजाइन, एर्गोनामिक्स और स्विचगियर

हीरो एक्सपल्स 200 4V का डिजाइन लगभग इसके 2वी वर्जन की तरह ही है और इसके फ्रंट में गोल हेडलाइट, विंड-डिफ्लेक्टर, स्लीक टेललाइट, उठा हुआ फ्रंट फेंडर, वायर-स्पोक व्हील (फ्रंट में 21-इंच और रियर में 18-इंच) और एक लंबा सेट एग्जॉस्ट दिए गए हैं। हालांकि इसे 2-वाल्व वर्जन के मुकाबले कुछ नए कलर और अपडेटेड ग्राफिक्स मिल रहे हैं। इसके इंजन को मैटेलिक शेड के साथ ब्लैकआउट किया है और स्विचगियर भी अपग्रेड किया गया है।hero xpulse 200-5

हीरो एक्सपल्स 200 4वी के फीचर्स और कलर

हीरो एक्सपल्स 200 4वी को फीचर्स के रूप में इंटीग्रेटेड स्टार्टर/इंजन कट-ऑफ बटन दिया गया है और इसके फ्रंट में नया एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट, ब्लूटूथ-इनेबल्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सिंगल-चैनल एबीएस है। नए मॉडल की हेडलाइट में बेहतर दृश्यता का भी दावा किया गया है। खरीददारों के लिए यह मोटरसाइकिल ट्रेल ब्लू, ब्लिट्ज ब्लू और रेड के साथ तीन कलर में उपलब्ध है। कंपनी इसके साथ रैली किट की भी पेशकश करती है।

हीरो एक्सपल्स 200 4वी के ब्रेक, टायर और सस्पेंशन

हीरो एक्सपल्स 200 4वी मोटरसाइकिल को डायमंड फ्रेम चेसिस पर विकसित किया गया है और सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 276 मिमी और रियर में 220 मिमी का पेटल डिस्क है, जबकि सिंगल-चैनल ABS स्टैण्डर्ड के रूप में उपलब्ध है। यह बाइक फ्रंट में ड्यूल परपज वाले 90/90-21 और रियर में 120/80-18 टायर पर सवारी करती है।Hero Xpulse 2004v-2

हीरो एक्सपल्स 200 4वी के प्रतिद्वंदी

भारत में हीरो एक्सपल्स 200 4V की निकटतम प्रतिद्वंद्वी हौंडा CB200X है, जो थोड़ा अधिक महंगा है, जबकि रॉयल एनफील्ड हिमालयन, बीएम्डब्लू G310 GS, केटीएम 250 एडवेंचर, और केटीएम 390 एडवेंचर आदि भी हैं। हालांकि इन मॉडलों की कीमत एक्सपल्स 200 4वी के मुकाबले काफी ज्यादा है।