हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की आने वाली 300cc एडवेंचर बाइक वास्तव में एक शानदार बाइक होगी और इसके बारे में आपको नीचे दिए जा रहे 5 महत्वपूर्ण बातें जाननी चाहिए
हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने इस साल की शुरुआत में हीरो वर्ल्ड इवेंट में एक नई मोटरसाइकिल के कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। हालंकि उस वक्त बाइक के साथ कोई बॉडीवर्क नहीं दिखाई पड़ा था, लेकिन बाइक के बारे में बहुत सारी जानकारी सामने आई है। दरअसल हीरो एक 300 सीसी की एडवेंचर बाइक पर कार्य कर रही है। इस लेख में हम आपको इस बाइक से संबंधित 5 महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैः
1. 30+ एचपी की पावर (30+ HP)
नई हीरो एडवेंचर मोटरसाइकिल में सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड 300cc का इंजन लगाया जा सकता है, जिसमें 30 एचपी से ज्यादा पावर होने की उम्मीद है। यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस हो सकती है। हालांकि अभी इसकी पूष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके राइडिंग एर्गोनॉमिक्स को ऑल-आउट ऑफ-रोडिंग की तुलना में टूरिंग के लिए तैयार किया जाएगा।

2. नया ट्रेलिस फ्रेम (New Trellis Frame)
हीरो वर्ल्ड इवेंट 2020 में दिखाए गए कॉन्सेप्ट में केटीएम और डुकाटी की तरह स्टील ट्रेलिस फ्रेम था। यह ट्रेलिस टाइप फ्रेम, पेरिमीटर फ्रेम या क्रैडल टाइप फ्रेम की तुलना में ज्यादा महंगा है और हल्का होने के साथ-साथ मजबूत भी है। आमतौर पर इस तरह के फ्रेम परफार्मेंस बेस्ड मोटरसाइकिलों में दिया जाता है, जो इस आगामी बाइक के लिए एकदम परफेक्ट है।
3. प्रीमियम इक्वीपमेंट (Premium Equipment)
आगामी हीरो एडवेंचर मोटरसाइकिल के स्टैंडर्ड फीचर्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डुअल-डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम (संभवत: स्विचेबल डुअल-चैनल ABS के साथ), 21-इंच का फ्रंट व्हील और 17-इंच का रियर व्हील, एलईडी हेडलाइट और एलईडी टेललाइट सेटअप आदि हो सकते हैं।
4. डकार बाइक की तकनीकी (Tech With Dakar Bike)
इस प्रीमियम मोटरसाइकिल के लिए Hero 450RR Dakar से कुछ तकनीकी एलिमेंट लिए जा सकते हैं। हालांकि हम इस बाइक के साथ सभी पार्ट के शेयर होने की उम्मीद नहीं करते हैं, क्योंकि बाइक का डिजाइन और एर्गोनॉमिक्स 450 आरआर से प्रेरित हो सकता है और इसकी सीट निश्चित रूप से लंबी होगी। बाइक का फुटपेग Xpulse 200 के विपरीत होगा।
5. कम होगी कीमत (Value-For-Money)
प्रीमियम इक्वीपमेंट और तकनीक के बावजूद भी हीरो इस बाइक की कीमत को कम रखने का प्रयास करेगी और बीएमडब्ल्यू G310GS और KTM 390 एडवेंचर से कम हो सकती है। बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड हिमालयन से होगा। हीरो अपने 300cc एडवेंचर बाइक की कीमत महज 2 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रूपए के बीच रख सकती है। हालांकि अभी इसके लॉन्च की कोई पूष्टि नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है, इसे अगले साल की दूसरी छमाही में पेश किया जा सकता है।