Home बाइक न्यूज़ Hero Splendor का जलवा बरकरार, देखें मई 2026 की सबसे ज्यादा बिकने...

Hero Splendor का जलवा बरकरार, देखें मई 2026 की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 बाइक्स

royal enfield goan classic 350

मई 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 बाइक्स की सूची में हीरो स्प्लेंडर पहले स्थान पर रही, इसके बाद Honda Shine, Bajaj Pulsar, Hero HF Deluxe और TVS Apache ने क्रमशः टॉप 5 में अपनी जगह बनाई

मई 2026 में हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर एक बार फिर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही। इस कम्यूटर बाइक की 3,48,115 यूनिट्स बिकीं, जबकि मई 2025 में इसकी 3,10,335 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस तरह स्प्लेंडर  की बिक्री में सालाना आधार पर 12.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह बाकी सभी मोटरसाइकिलों से काफी आगे रही।

होंडा शाइन 1,55,441 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में दूसरे स्थान पर रही। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में मामूली 1.79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बजाज पल्सर ने 1,24,270 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में तीसरा स्थान हासिल किया और इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 1.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

हीरो HF Deluxe को सबसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा। मई 2026 में इसकी 66,722 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 1,07,768 यूनिट्स था। इसके बावजूद HF Deluxe चौथे स्थान पर बनी रही। TVS Apache ने 53,900 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में पांचवां स्थान हासिल किया और इसकी बिक्री में 9.78 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Apache RTX Anniversary Edition

छठे स्थान पर होंडा Unicorn रही, जिसकी 34,925 यूनिट्स बिकीं। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 22.05 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं टीवीएस Raider 34,852 यूनिट्स के साथ सूची में सातवें स्थान पर रही, हालांकि इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 1.55 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

रॉयल एनफील्ड Classic 350 ने 34,594 यूनिट्स की बिक्री के साथ सूची में आठवां स्थान हासिल किया। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। वहीं बजाज प्लेटिना 26,467 यूनिट्स के साथ सूची में नौवें स्थान पर रही, जबकि इसकी बिक्री में 5.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

bullet 350-2

टॉप 10 सूची में रॉयल एनफील्ड Bullet 350 ने दसवां स्थान हासिल किया। मई 2026 में इसकी 23,372 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 35.26 प्रतिशत ज्यादा है। यह टॉप 10 मोटरसाइकिलों में सबसे तेज सालाना वृद्धि दर्ज करने वाला मॉडल भी रहा। कुल मिलाकर स्प्लेंडर ने बिक्री के मामले में अपना दबदबा कायम रखा, जबकि Bullet 350, Unicorn, Classic 350 और Apache जैसी मोटरसाइकिलों ने भी मजबूत बढ़त दर्ज की है।