हीरो स्पलेंडर, एचएफ डीलक्स, पैशन प्रो और ग्लैमर 1,700 रूपए तक हुई महंगी

Hero-Glamour-2.jpg

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे ज्यादा बिक्री वाले स्पलेंडर, एचएफ डीलक्सस पैशन और ग्लैमर की कीमतों में 175 रूपए से लेकर 1,700 रूपए तक की वृद्धि की है

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में इनपुट लागतों का हवाला देते हुए अपने दोपहिया वाहनों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की थी, जिसकी अब सूची आ गई है। कंपनी ने हाल ही में कहा है कि इनपुट लागतों के कारण दोपहिया वाहनों की कीमतों में 2 फीसदी तक की वृद्धि की जा रही है। बढ़ी हुई ये कीमतें मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों के लिए है और 20 सितंबर 2021 से लागू हैं।

हीरो की एंट्री लेवल बाइक एचएफ100 की कीमत पहले 49,800 रूपए थी, वहीं अब यह 1,100 रूपए बढ़कर 50,900 रूपए (एक्स-शोरूम) हो गई है। एचएफ100 के साथ-साथ एचएफ डीलक्स के सभी वेरिएंट में 175 रूपए से लेकर 800 रूपए तक की वृद्धि की गई है। इसके किक ड्रम स्पोक वेरिएंट की कीमत अब 800 रूपए बढ़कर 52,700 रूपए हो गई है, जो कि पहले 51,900 रूपए थी, जबकि किक ड्रम अलॉय वेरिएंट अब 800 रूपए बढ़कर 52,900 रूपए से 53,700 रूपए हो गई है।

इसी तरह सेल्फ ड्रम अलॉय आल ब्लैक वेरिएंट 475 रूपए बढ़कर 62,500 रूपए और सेल्फ ड्रम अलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत 175 रूपए बढ़कर 63,225 रूपए से 63,400 रूपए (एक्स-शोरूम) हो गई है। कंपनी ने हीरो स्पलेंडर प्लस की कीमतें भी 1,100 रूपए से लेकर 1,650 रूपए तक बढ़ाई है। इस तरह किक ड्रम अलॉय वेरिएंट की कीमत पहले 63,750 रूपए थी, जो कि 1.100 रूपए बढ़कर 64,850 रूपए हो गई है।hero splendor-4स्पलेंडर प्लस सेल्फ अलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत पहले 66,050 रूपए थी, जो कि अब 1,100 रूपए बढ़कर 67,160 रूपए हो गई है। इसी तरह सेल्फ ड्रम i3S की कीमत पहले 67,210 रूपए थी, जो अब 1,150 रूपए बढ़कर 68,360 रूपए हो गई है, जबकि ब्लैक एंड एसेंट की कीमत 67,260 रूपए से 1,600 रूपए बढ़कर 68,860 रूपए हो गई है और 100 मिलियन एडिशन की कीमत 1,650 रूपए बढकर 70,710 रूपए हो गई है।

स्पलेंडर प्लस के साथ-साथ स्पलेंडर आई स्मार्ट व सुपर स्पलेंडर की कीमतें भी 1,000 रूपए से लेकर 1,700 रूपए तक बढ़ी है। स्पलेंडर आई स्मार्ट ड्रम अलॉय व्हील की कीमत पहले 68,650 रूपए थी, जो कि 1000 रूपए बढ़कर 69,650 रूपए हो गई है और डिस्क अलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत 1,000 रूपए बढकर 71,350 रूपए से 72,350 रूपए हो गई है। दूसरी ओर सुपर स्पलेंडर का ड्रम वेरिएंट 72,600 रूपए से 1,300 रूपए बढ़कर 73,900 रूपए और डिस्क वेरिएंट 75,900 रूपए से 1,700 रूपए बढ़कर 77,600 रूपए (एक्स-शोरूम) हो गया है।Hero Passion Proहीरो ने 100 मिलियन ड्रम एडिशन को छोड़कर पैशन प्रो के भी सभी वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि की है, जिसके तहत पैशन प्रो ड्रम अलॉय वेरिएंट 69,475 रूपए से 1,000 रूपए बढ़कर 70,375 रूपए, डिस्क अलॉय व्हील 72,175 रूपए से 1,125 रूपए बढ़कर 73,300 रूपए और डिस्क 100 मिलियन 1125 रूपए बढ़कर 73,975 रूपए से 75,100 रूपए हो गया है। पैशन के साथ-साथ ग्लैमर के सभी वेरिएंट की कीमतों में भी वृद्धि की गई है।

ग्लैमर का ड्रम अलॉय वेरिएंट अब 1,000 रूपए बढ़कर 75,900 रूपए हो गया है, जो कि पहले 74,900 रूपए था, जबकि डिस्क अलॉय वेरिएंट अब खरीददारों के लिए 1,200 रूपए बढ़कर 79,900 रूपए में उपलब्ध है। इसी ब्लेज जिस्क अब 80,900 रूपए, 100 मिलियन ड्रम अब 77,700 रूपए, 100 मिलियन डिस्क अब 81,700 रूपए, ब्लेज ड्रम 76,900 रूपए और ब्लेज डिस्क 80,900 रूए में उपलब्ध है।

हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में भारतीय बाजार में ग्लैमर के एक्स-टेक वेरिएंट को भी लॉन्च किया है और अब कंपनी ने इस मोटरसाइकिल के दोनों वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा की है। ग्लैमर एक्स-टेक ड्रम वेरिएंट की कीमत अब 78,900 रूपए से 1600 रूपए बढ़कर 80,500 रूपए हो गया है, जबकि  डिस्क वेरिएंट अब 1600 रूपए बढ़कर 85,100 रूपए में उपलब्ध है, जो कि पहले 83,500 रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) था।