हीरो प्लेजर+ प्लैटिनम ब्लैक एडिशन में क्रोम मफलर प्रोटेक्टर, रिम टेप, क्रोम फिनिश्ड साइड मिरर और ब्राउन कलर की सीट मिलती है
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने इस साल की शुरुआत में BS6 प्लेजर+ लॉन्च की और इसे खरीददारों के बीच बड़ी उत्सुकता से सराहा गया है। खरीददारों के बीच सकारात्मक खरीद भावनाओं को भुनाने के लिए, देश का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन निर्माता प्लेजर+ के प्लेटिनम ब्लैक एडिशन के साथ कई नई चीजें लेकर आना चाहता है।
मूल रूप से प्लेजर+ को मई 2019 में एलईडी हेडलैम्प और एनालॉग स्पीडो के साथ पेश किया गया था और यह बीएस 6 एमिएशन स्टेन्डर्ड के आगमन से पहले फ्यूल इंजेक्शन टैकनॉलजी के साथ एक बड़े डिस्पलेसिंग इंजन में चला गया था। एक विशेष रिपोर्ट में हम बता सकते हैं कि हीरो प्लेजर+ प्लेटिनम एडिशन में स्टेन्डर्ड मॉडल से खुद को अलग करने के लिए नये कॉस्मेटिक अपडेट होंगे।
इसमें ड्यूल-टोन ब्राउन सीट और ब्राउन इनर पैनल मिलते हैं जो ब्लैक बॉडी कलर और प्रीमियम क्रोम फिनिश के साथ आते हैं। हीरो प्लेजर+ प्लैटिनम ब्लैक एडिशन में प्रीमियम हाइलाइट्स में क्रोम मफलर प्रोटेक्टर, क्रोम-स्टाइल रिम टेप, सीट बैकरेस्ट और क्रोम फिनिश साइड मिरर शामिल हैं। यह टॉप रेंज पर होगा और मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ा सा प्रीमियम होगा।

क्रोम एलिमेन्टस में क्रोम पैनल से घिरे एलईडी हेडलैम्प और क्रोम एक्सेंट के साथ-साथ क्रोम 3 डी लोगो दिया हुआ हैं। अन्य फीचर्स में हीरो प्लेजर+ प्लैटिनम एडिशन में ट्यूबलेस फ्रंट और रियर टायर, एलईडी बूट लैंप, एलॉय व्हील, साइड स्टैंड इंडिकेटर, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम, एलईडी फ्यूल इंडिकेशन और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट के साथ ही यूटिलिटी बॉक्स भी होगा।
परफोरमेन्स साइड में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, हीरो प्लेजर+ ब्लैक प्लैटिनम एडिशन 110 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ प्रोग्राम्ड FI और XSens टेक के साथ आठ सेंसर शामिल करना जारी रखेगा। यह इंजन 7,000 rpm पर 8 bhp की अधिकतम पावर और 5,500 rpm पर 8.7 NM का पीक टॉर्क उत्पन करता है।

BSVI नार्म के अनुसार, हीरो ने दावा किया कि प्लैजर+ 10 प्रतिशत ज्यादा फ्यूल इकोनोमी और 10 प्रतिशत ज्यादा पिकअप देने में सक्षम है। वर्तमान में, स्कूटर के साथ पेश किए जाने वाले कलर आप्शन में मैट रेड, मैट ग्रीन, मैट एक्सिस ग्रे, ग्लॉसी ब्लैक, ग्लॉसी ब्लू, ग्लॉसी व्हाइट और ग्लॉसी रेड हैं। वर्तमान में, इसकी कीमत 56,800 रूपये सेल्फ स्टार्ट ड्रम ब्रेक के लिए है और 58,950 रूपये सेल्फ स्टार्ट ड्रम ब्रेक अलॉय व्हील वेरिएंट (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के लिए है।