8 लाख यूनिट की बिक्री के साथ Hero MotoCorp ने बनाया नया रिकॉर्ड

दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प अक्टूबर 2020 में कुल मिलाकर 806,848 यूनिट की बिक्री की है, जो कि 35% की वृद्धि है

घरेलू निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने अक्टूबर 2020 में रिकॉर्ड बिक्री की है, जिसके वजह से पिछले कई रिकॉर्ड टूट गए हैं। कंपनी ने अक्टूर 2020 में 8 लाख यूनिट की बिक्री का भी आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने अक्टूबर 2020 में कुल 8,06,848 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि अक्टूबर 2019 के कुल 514,509 यूनिट्स के मुकाबले करीब 35 फीसदी की वृद्धि है।

इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प ने सितंबर 2020 में भी कुल मिलाकर 715,718 यूनिट बाइक की बिक्री की थी, जो कि अपने आप में एक नया रिकॉर्ड था, लेकिन कंपनी ने अक्टूबर 2020 में यह रिकार्ड तोड़ने में कामयाब रही है, जबकि कंपनी को नवम्बर में भी इसी तरह की सेल्स की उम्मीद है, क्योंकि दीवाली नजदीक है।

कंपनी ने अक्टूबर 2020 में कुल मिलाकर 791,137 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि अन्य 15,711 वाहनों का एक्सपोर्ट किया गया है। इसके पहले 2019 में यह संख्या 12,260 यूनिट्स की की थी, जो कि 28.14 फीसदी ज्यादा निर्यात है, जबकि अक्टूबर 2019 में घरेलू बाजार और निर्यात दोनों मिलाकर 586,998 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी।

hero hf deluxe

इसी तरह हीरो ने अक्टूबर 2020 में कुल मिलाकर 74,350 स्कूटरों की भी बिक्री की है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 46,576 स्कूटरों की बिक्री की थी। इस तरह हीरो के स्कूटर की बिक्री में भी करीब 59.63 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। कंपनी को नवम्बर में और भी बिक्री होने उम्मीद है।

बता दें कि फेस्टिव सीजन के दौरान हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) अपनी प्रमुख बाइक हीरो एक्सट्रीम 160आर (Hero Xtreme 160R) की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कुछ स्कीम और ऑफर पेश किए हैं, जिसके तहत खरीददार मोटराइकिल की खरीद पर 2,000 रूपए तक की कॉर्पोरेट छूट, 3,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस प्राप्त कर सकते हैं। यह ऑफर अन्य बाइक की खरीद पर भी लागू है।

Hero Maestro-2

इसके अलावा कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिक्री वाली बाइक हीरो स्पलेंडर प्लस की खरीद पर छूट प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह इस बाइक को 4,999 रुपये न्यूनतम डाउन पेमेंट पर इस बाइक को खरीद सकते हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने ग्राहकों को खास छूट देते हुए इस बाइक को न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध कराने के लिए बैंकों से गठजोड़ किया है। आप इस बाइक को 6.99 फीसद की न्यूनतम ब्याज दर पर खरीद सकते हैं।