Home Uncategorized हीरो मोटोकॉर्प के स्कूटर 2,000 रूपए तक हुए महँगे – प्लेजर, मेस्ट्रो एज, डेस्टिनी

हीरो मोटोकॉर्प के स्कूटर 2,000 रूपए तक हुए महँगे – प्लेजर, मेस्ट्रो एज, डेस्टिनी

0
हीरो मोटोकॉर्प के स्कूटर 2,000 रूपए तक हुए महँगे – प्लेजर, मेस्ट्रो एज, डेस्टिनी

हीरो मोटोकॉर्प के स्कूटरों की कीमतों में मॉडल व वेरिएंट के आधार पर 1,000 रूपए से लेकर 2,000 रूपए तक की वृद्धि हुई है

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में अपने मोटरसाइकिलों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की थी, जिससे सभी मॉडल प्रभावित हुए हैं। अब कंपनी ने देश में उपलब्ध अपने स्कूटर सेगमेंट की कीमतों में भी वृद्धि करने की घोषणा की है, जिसमें प्लेजर, मैस्ट्रो एज और डेस्टिनी शामिल है। वास्तव में कंपनी भारत में प्लेजर प्लस, मेस्ट्रो एज 110, मेस्ट्रो एज 125 और डेस्टिनी 125 सहित चार स्कूटरों की पेशकश करती है और कीमतों में की गई वृद्धि से ये सभी मॉडल प्रभावित हुए हैं।

हीरो प्लेजर प्लस की कीमत में 1,450 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि डेस्टिनी अब 1,550 रुपए तक महंगी हो गई है।दूसरी ओर मैस्ट्रो एज 110 सीसी वर्जन को 1,250 रुपए और 125 सीसी वर्जन को 2,000 रुपए की बढ़ोतरी मिली है। इस तरह यह भी स्पष्ट है कि सभी मॉडलों की कीमतों में वृद्धि मामूली है और संभावित खरीददारों को खरीद के पहले अपने निर्णयों में भारी बदलाव करने की जरूरत नहीं होगी। कीमतों में वृद्धि के बाद प्लेजर प्लस अब 63,520 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जो टॉप-स्पेक एक्सटेक ड्रम जुबिलेंट येलो वेरिएंट के लिए 72,870 रुपए तक जाता है।

इसी तरह हीरो डेस्टिनी 125 की कीमत 71,500 रुपए से शुरू होती है और टॉप-स्पेक वीएक्स प्लैटिनम वेरिएंट के लिए 76,900 रुपए (सभी, एक्स-शोरूम) तक जाती है। डेस्टिनी 125 के एक्सटेक लाइनअप में कोई कीमत अपडेट नहीं देखा गया है क्योंकि इस स्कूटर को कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च किया गया था। हीरो ने हाल ही में डेस्टिनी 125 का फीचर-पैक एक्सटेक वेरिएंट को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 79,990 रुपए (सभी, एक्स-शोरूम) रखी गई है।Hero Pleasure Plus Xtec

हीरो स्कूटर मॉडलनई कीमत अंतर 
प्लेजर शीट मेटल व्हील63,520 रूपए1,300 रूपए
प्लेजर VX65,920 रूपए1,300 रूपए
प्लेजर एक्सटेक ड्रम कास्ट व्हील71,220 रूपए1,450 रूपए
प्लेजर एक्सटेक जूबिलेंट येलो72,870 रूपए1,450 रूपए
मैस्ट्रो एज 110 ZX ड्रम66,820 रूपए
मैस्ट्रो एज 110 ZX डिस्क72,870 रूपए1,250 रूपए
डेस्टिनी 125 शीट मेटल व्हील71,500 रूपए1,100 रूपए
डेस्टिनी 125 VX 75,500 रूपए1,550 रूपए
डेस्टिनी 125 VX प्लेटिनम76,900 रूपए1,000 रूपए
डेस्टिनी 125 100 मिलियन एडिशन76,500 रूपए1,000 रूपए
मैस्ट्रो एज 125 प्रिज्मेटिक80,320 रूपए2,000 रूपए
मैस्ट्रो एज 125 प्रिज्मेटिक प्लस कनेक्टेड84,320 रूपए2,000 रूपए
मैस्ट्रो एज 125 कनेक्ट ड्रम75,450 रूपए2,000 रूपए
मैस्ट्रो एज 125 कनेक्ट डिस्क79,900 रूपए2,000 रूपए

वहीं हीरो मैस्ट्रो एज 110 सीसी वर्जन की कीमत अपडेट के बाद ड्रम ब्रेक वेरिएंट के लिए 66,820 रुपए और डिस्क ब्रेक वेरिएंट के लिए 72,870 रुपए है, जबकि मैस्ट्रो एज के 125 सीसी वाले मॉडल की कीमत अब 75,450 रुपए से लेकर 84,320 रुपए (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) के बीच है। कीमतों में वृद्धि के अलावा इन चारों स्कूटरों में कोई अन्य अपडेट नहीं किया गया है।

हीरो प्लेजर प्लस और मेस्ट्रो एज 110 समान 110.9 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित हैं, जो 7,500 आरपीएम पर 8 बीएचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 8.75 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। वहीं डेस्टिनी व मैस्ट्रो एज 125 में 124 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.7 बीएचपी की पावर और 10.2 न्यूटन मीटर का टार्क विकसित करता है। सभी स्कूटर CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं।hero maestro edge 110हीरो मोटोकॉर्प के सभी स्कूटरों को दोनों व्हील पर स्टैंडर्ड के रूप में ड्रम ब्रेक के साथ पेश किया जाता है, जो कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम (सीबीएस) द्वारा सहायता प्राप्त करता है। ऊपर बताए गए चार मॉडलों में से प्लेजर प्लस को छोड़कर सभी स्कूटर वैकल्पिक फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ पेश किए जाते हैं। हीरो ने जल्द ही अपने नए सहायक ब्रांड Vida के तहत आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में प्रवेश करने की भी घोषणा की है, जिसका अनावरण जुलाई 2022 में होगा।