हीरो मोटोकॉर्प ने घटाई कीमतें, अब 15,743 रुपये तक सस्ते मिलेंगे बाइक और स्कूटर

जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद 22 सितंबर, 2025 से देश में हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिलें और स्कूटर 15,713 रुपये तक सस्ते हो जाएंगे

दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने घोषणा की है कि वह जीएसटी 2.0 का पूरा फायदा सीधे ग्राहकों को देगी। यह बदलाव 22 सितंबर, 2025 से लागू होगा। कंपनी का कहना है कि इस कदम से बाइक और स्कूटर खरीदना और आसान और किफायती हो जाएगा।

इसका सबसे ज़्यादा फायदा गाँवों, छोटे शहरों और निम्न मध्यम वर्ग के लोगों को मिलेगा, जहाँ दोपहिया वाहन सिर्फ़ सफ़र का साधन नहीं, बल्कि रोज़गार और सामाजिक सशक्तिकरण का भी बड़ा जरिया हैं। इस पहल के साथ, ग्राहक अब चुनिंदा मॉडलों पर 15,743 रुपये तक का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिससे स्प्लेंडर+, ग्लैमर, एक्सट्रीम रेंज जैसी लोकप्रिय मोटरसाइकिलें और ज़ूम, डेस्टिनी और प्लेज़र+ जैसे स्कूटर और भी अधिक सुलभ हो जाएंगे।

सबसे ज़्यादा बचत ब्रांड की 200-250 सीसी सेगमेंट की मोटरसाइकिलों पर देखी जा सकती है, जहाँ XPulse 210 और Xtreme 250R जैसे मॉडलों पर क्रमशः 14,516 रुपये और 14,055 रुपये तक की छूट दी गई है। Xtreme 160R 4V जैसे अन्य लोकप्रिय विकल्प भी लगभग 11,000 रुपये सस्ते हो गए हैं।

Hero Xpulse 210-3

ModelMax GST benefit (Ex. Showroom Delhi)
Destini 125Up to ₹ 7,197
Glamour XUp to ₹ 7,813
HF DeluxeUp to ₹ 5,805
Karizma 210Up to ₹ 15,743
Passion+Up to ₹ 6,500
Pleasure+Up to ₹ 6,417
Splendor+Up to ₹ 6,820
Super Splendor XTECUp to ₹ 7,254
Xoom 110Up to ₹ 6,597
Xoom 125Up to ₹ 7,291
Xoom 160Up to ₹ 11,602
Xpulse 210Up to ₹ 14,516
XTREME 125RUp to ₹ 8,010
Xtreme 160R 4VUp to ₹ 10,985
Xtreme 250RUp to ₹ 14,055

हीरो की कम्यूटर बाइक्स को जीएसटी 2.0 सुधारों से सबसे बड़ा फायदा मिला है। अब कंपनी की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक्स जैसे स्प्लेंडर प्लस, एचएफ डीलक्स और ग्लैमर एक्स पर भी ग्राहकों को लाभ मिलेगा। इन बाइक्स की कीमतों में अब 5,805 रुपये से लेकर 7,813 रुपये तक की कमी हुई है। हीरो के स्कूटर भी अब सस्ते हो गए हैं। प्लेज़र प्लस और डेस्टिनी 125 जैसे पॉपुलर स्कूटर पर अब 6,000 रुपये से ज़्यादा की बचत मिलेगी।

वहीं, पैशन प्लस मोटरसाइकिल की कीमत 6,500 रुपये कम हो गई है। शहरों में गियरलेस स्कूटर की मांग बढ़ रही है, ऐसे में ये और भी अच्छे विकल्प बन गए हैं। हीरो की एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक करिज़्मा 210 अब 7,135 रुपये सस्ती हो गई है। इसी तरह सुपर स्प्लेंडर XTEC और नए ज़ूम स्कूटर (110, 125 और 160 मॉडल) की कीमतों में भी वेरिएंट के हिसाब से 6,500 रुपये से 11,600 रुपये तक की कमी की गई है।

hero destini 125

इस बड़े बदलाव पर अपनी राय रखते हुए, हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ श्री विक्रम कस्बेकर ने कहा: “हम सरकार के जीएसटी 2.0 सुधारों का स्वागत करते हैं। यह सुधार लोगों की ख़रीददारी बढ़ाएगा, देश की जीडीपी वृद्धि को मज़बूती देगा और भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर तेज़ी से ले जाएगा। भारत में आधे से ज़्यादा परिवार रोज़ाना के कामों के लिए दोपहिया वाहनों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में यह सुधार बिल्कुल सही समय पर आया है, क्योंकि त्योहारों का सीज़न शुरू हो रहा है। ग्राहकों को जीएसटी का पूरा लाभ देकर, हीरो मोटोकॉर्प न सिर्फ़ सफ़र आसान बना रहा है बल्कि परिवारों को मज़बूत करने और ‘मेक इन इंडिया’ के सपने को आगे बढ़ाने में भी योगदान दे रहा है।”