फेस्टिव सीजन के दौरान बिक्री को बढ़ावा देने के लिए हीरो मोटोकॉर्प ने हीरो एक्सट्रीम 160R की खरीद पर कुछ बेहतरीन डिस्काउंट और स्कीम दे रही है
फेस्टिव सीजन के दौरान हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) अपनी प्रमुख बाइक हीरो एक्सट्रीम 160आर (Hero Xtreme 160R) की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए कुछ स्कीम और ऑफर पेश किए हैं, जिसके तहत खरीददार मोटराइकिल की खरीद पर 2,000 रूपए तक की कॉर्पोरेट छूट, 3,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस प्राप्त कर सकते हैं।
इस तरह हीरो एक्स्ट्रीम 160आर की खरीद पर आप 9,000 रूपए तक की बचत कर सकते हैं। इसी तरह अगर आप इस बाइक के लिए ICICI क्रेडिट/डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो 5,000 तक के कैशबैक का भी लाभ उठा सकते हैं, जबकि PayTM के माध्यम से मोटरसाइकिल के लिए भुगतान करने पर 500 रूपए से लेकर 7,500 का कैशबैक पा सकते हैं।
हालांकि यहां स्पष्ट करते चलें कि यह ऑफ़र और छूट विभिन्न नियमों और शर्तों के साथ आता हैं और केवल 17 नवंबर, 2020 तक वैध हैं। सीमा अवधि के बाद इस बाइक की खरीद पर यह ऑफर लागू नहीं होगा और आपको पूरा भुगतान भी करना पड़ सकता है।

वर्तमान में हीरो Xtreme 160R की कीमतें 1.02 लाख से शुरू होकर 1.05 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती हैं। Hero Xtreme 160R दो वेरियंट (सिंगल डिस्क और डबल डिस्क) में बाजार में उतारी गई है। दोनों वेरियंट सिंगल चैनल एबीएस से लैस हैं। हीरो की यह नई स्ट्रीटफाइटर बाइक कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स से लैस है।
पावर देने के लिए Hero Xtreme 160R में 160 cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है जो फ्यूल इंजेक्टेड है और बीएस6 मानकों के अनुरूप है। यह इंजन 8,500 आरपीएम पर 15 बीएचपी की पावर है और 6,500 आरपीएम पर 14 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि मोटरसाइकिल महज 4.7 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिलों की बिक्री और सर्विस के लिए हार्ले-डेविडसन के साथ साझेदारी की है और ब्रांड-एक्सक्लूसिवली-डेविडसन डीलर्स और हीरो के नेटवर्क के माध्यम से पार्ट्स/एसेसरीज और राइडिंग गियर की बिक्री की है। इस नए लाइसेंसिंग समझौते के तहत हीरो मोटोकॉर्प हार्ले-डेविडसन ब्रांड के तहत प्रीमियम मोटरसाइकिलों की एक सीरीज का विकास और बिक्री करेगी।