भारत में Hero Glamour Blaze Edition हुआ लॉन्च, कीमत 72,200 रुपए

नया हीरो ग्लैमर ब्लेज़ स्पेशल एडिशन फ्रेश लाइम येलो लिवरी के साथ एक नए मैट वर्नियर ग्रे पेंट स्कीम में आया है, इसके साथ बेहतर स्टाइल और नए फीचर भी हैं

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Moto Corp) ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए अपनी लोकप्रिय बाइक हीरो ग्लैमर (Hero Glamour) के एक स्पेशल एडिशन को भारत में लॉन्च किया है, जिसे हीरो ग्लैमर ब्लेज (Hero Glamour Blaze) नाम दिय़ा गया है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 72,200 रुपए है।

नई हीरो ग्लैमर ब्लेज़ एडिशन खरीददारों के लिए फ्रेश लाइम येलो लिवरी के साथ एक नए मैट वर्नियर ग्रे पेंट स्कीम में उपलब्ध है और इसके साथ यूएसबी चार्जर भी है जो हैंडलबार पर जुड़ा है। हीरो ग्लैमर ब्लेज़ एडिशन को डायमंड फ्रेम पर विकसित किया गया है।

बाइक का नया लाइम येलो ग्राफिक्स ग्लैमर ब्लेज़ स्पेशल एडिशन को एक फ्रेश अपील देता है और फीचर्स के रूप में इसे हैंडल-माउंटेड यूएसबी चार्जर के अलावा, एक नया साइड-स्टैंड इंडिकेटर मिंले हैं। बाइक के अन्य उल्लेखनीय विशेषताओं में हैलोजन हेडलैंप, सिग्नेचर एच टेल लैंप और डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट पैनल शामिल हैं।

Hero Glamour Blaze edition-2

ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट में 240 मिमी का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसकी सवारी को और भी बेहतरीन बनाने के लिए 180 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है, जो असल दुनिया में भारतीय सड़कों पर भी बेहतरीन कम्फर्ट प्रदान करता है।

डाइमेंशन की बात करें तो हीरो ग्लैमर ब्लेज़ स्पेशल एडिशन लंबाई में 2,051 मिमी, चौड़ाई में 743 मिमी और ऊंचाई में 1,074 मिमी है। इसका व्हीलबेस 1,273 मिमी का है। इसका ईंधन टैंक 10 लीटर का है, जबकि बाइक का कुल वजन 123 किलो है।

पावर देने के लिए इस बाइक में 125cc वाले एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें XSens PFI (प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन) तकनीक है। यह यूनिट 10.7 bhp की अधिकतम पावर और 10.6 Nm का पीक टॉर्क विकसित करता है और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।