जुलाई 2020 में Hero Destini 125 की बिक्री में हुई 18 फीसदी की वृद्धि

हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई 2020 में डेस्टिनी 125 स्कूटर की 13,184 यूनिट की बिक्री करने में कामयाब रही है, जिसमे कि 18 फीसदी की सालाना वृद्धि हुई है

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने भारत में सभी दोपहिया निर्माताओं के बीच इस साल सबसे मजबूत रिकवरी दर्ज की है। हालांकि बाजार फिलहाल मंदी के दौर से गुजर रहा है, लेकिन इसके बाद भी घरेलू निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई 2020 में घरेलू बाजार में 5.06 लाख से भी ज्यादा यूनिट की बिक्री की है।

हीरो मोटोकॉर्प की यह बिक्री का आंकड़ा काफी प्रभावशाली है, हालांकि पिछले साल जुलाई 2019 में 5.11 लाख यूनिट के मुकाबले यह थोड़ा कम है, जिसमे कि केवल 0.9 प्रतिशत की कमी आई है। हीरो ने स्कूटर की बिक्री में भी शानदार आंकड़े दर्ज किये हैं।

जुलाई 2020 में कंपनी के प्रमुख स्कूटर Maestro की जहां केवल 6,201 यूनिट बिक्री दर्ज हुई है, जबकि प्लेजर (Pleasure) स्कूटर ने 16,290 यूनिट की बिक्री के साथ सेगमेंट का नेतृत्व किया। हीरो डेस्टिनी 125 की 13,184 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि डेस्टिनी 125 की जुलाई 2019 में बेची गई 11,158 यूनिट के मुकाबले 18 फीसदी की सालाना वृद्धि है।

Hero Destini

हीरो ने जून 2020 में स्कूटर की 12,475 यूनिट की थी। यह ध्यान रखना काफी दिलचस्प है कि जहां कंपनी के कुल बिक्री आंकड़ों में मामूली गिरावट आई है, वहीं डेस्टिनी 125 स्कूटर की बिक्री में वृद्धि हुई है। डेस्टिनी की कीमत LX वैरिएंट (स्टील व्हील) के लिए 65,810 रूपए और VX ट्रिम (अलॉय व्हील, चार्जिंग स्लॉट और बूट लाइट के साथ) के लिए 68,600 रूपए है।

डेस्टिनी अपने भाई Maestro 125 की तुलना में डेस्टिनी वैल्यू फॉर मनी के रूप में आता है। Hero Destini 125 स्कूटर 124.6cc वाले एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित है, जो 9.1 पीएस की पावर और 10.4 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। य़ह यूनिट CVT के साथ है।

यह स्कूटर जॉइंट ब्रेकिंग सिस्टम और टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन के साथ स्टैंडर्ड के रूप में आता है। साथ में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (एनालॉग स्पीडोमीटर और डिजिटल ओडोमीटर, ट्रिप मीटर और फ्यूल गेज)। के साथ है और इसमें i3s स्टार्ट-स्टॉप तकनीक भी मिलती है, जो शहर की ड्राइविंग में फ्यूल इकोनमी में सुधार करता है।