Tata Harrier और Safari के डीजल Ultra Red Dark Edition लॉन्च, कीमत 23.84 लाख से शुरू

Tata Harrier और Safari के डीजल Ultra Red Dark एडिशन में फीचर्स और कॉस्मेटिक बदलाव दिए गए हैं, जिससे गाड़ी ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक लगती है

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में Harrier और Safari की लाइनअप को और मजबूत करते हुए अब Ultra Red Dark Edition को डीजल वेरिएंट्स में भी पेश कर दिया है। इससे पहले यह खास एडिशन सिर्फ पेट्रोल वर्जन तक सीमित था, लेकिन अब डीजल खरीदार भी इस प्रीमियम ट्रिम का फायदा उठा सकेंगे।

जनवरी 2026 तक Harrier और Safari केवल डीजल इंजन में उपलब्ध थे। इसके बाद कंपनी ने पेट्रोल वर्जन लॉन्च किया और उसी के साथ Ultra Red Dark Edition भी पेश किया गया था। अब Tata ने इसे डीजल वेरिएंट्स में भी शामिल कर दिया है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

नई Ultra Red Dark Edition डीजल वेरिएंट्स लाइनअप के टॉप पर रखे गए हैं। कीमतों की बात करें तो Harrier Ultra Diesel Manual की कीमत 23,84,990 रुपये और Safari Ultra Diesel Manual (7-सीटर) की कीमत 24,49,990 रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) से शुरू होती है।

harrier And Safari Ultra Red Dark (1)

Ultra Red Dark Edition में Tata की Dark Edition स्टाइलिंग के साथ खास Ultra Red कलर दिया गया है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देता है। यह वेरिएंट फीचर्स के मामले में भी काफी रिच है। इस टॉप वेरिएंट में 14.5-इंच का Harman इंफोटेनमेंट सिस्टम (Samsung Neo QLED तकनीक के साथ), Dolby Atmos साउंड सिस्टम, VisioneX E-IRVM (इन-बिल्ट डैशकैम के साथ), VisionSync मेमोरी ORVMs, ड्यूल कैमरा वॉशर सिस्टम और Mappls Auto के साथ बिल्ट-इन नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इन सभी फीचर्स का मकसद खासकर लंबी यात्राओं के दौरान ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक और केबिन एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। डीजल वेरिएंट में Ultra Red Dark Edition लाकर टाटा मोटर्स ने उन ग्राहकों की जरूरत पूरी की है, जो बेहतर माइलेज और टॉर्क के लिए डीजल पसंद करते हैं, लेकिन साथ ही टॉप-एंड प्रीमियम फीचर्स भी चाहते हैं।

टाटा मोटर्स भारत में इस साल कुछ नई कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिनमें टियागो ICE और इलेक्ट्रिक शामिल है। साथ ही सिएरा का इलेक्ट्रिक वर्जन भी आने वाले महीनो में लॉन्च होगा। वहीं इस साल के अंत तक Avinya रेंज का पहला मॉडल भी लॉन्च हो सकता है।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...