
BMW CE 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.9 kWh की बैटरी पैक से लैस है और एक बार चार्ज करने पर 108 किमी की रेंज का दावा करता है
BMW Motorrad के इलेक्ट्रिक स्कूटर BMW CE 02 पर भारतीय बाजार में 2 लाख रुपये से अधिक की भारी छूट मिल रही है। माना जा रहा है कि यह ऑफर MY25 के उन यूनिट्स पर लागू है जो देशभर के कुछ चुनिंदा BMW डीलर्स के पास अब भी स्टॉक में उपलब्ध हैं। अक्टूबर 2024 में भारत में लॉन्च हुई BMW CE 02 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.50 लाख रुपये थी। पूरी जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी शोरूम या डीलर से संपर्क कर सकते हैं।
BMW CE 02 को मजबूत ट्विन-लूप स्टील फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें आगे की तरफ अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स और पीछे प्रीलोड एडजस्ट होने वाला मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जिससे राइड ज्यादा स्थिर और आरामदायक रहती है।ब्रेकिंग के लिए आगे 239 मिमी का डिस्क ब्रेक और पीछे 220 मिमी का डिस्क ब्रेक मिलता है, जिसमें सिंगल-चैनल ABS की मदद दी गई है। दोनों तरफ 14-इंच के पहिए लगाए गए हैं।
स्टैंडर्ड वेरिएंट में ही इसमें फुल LED लाइटिंग, 3.5-इंच की TFT स्क्रीन और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। BMW CE 02 में Flow, Surf और Flash जैसे राइड मोड्स मिलते हैं। हाईलाइन पैकेज में ब्लूटूथ इंटरफेस, SP Connect स्मार्टफोन होल्डर, Flash राइडिंग मोड, 1.5 kW क्विक चार्जर और हीटेड ग्रिप्स जैसे अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं।

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Cosmic Black और Granite Grey Metallic Matt कलर विकल्पों में उपलब्ध है। इसका वजन 142 किलोग्राम है और सीट की ऊंचाई 745 मिमी है। फीचर्स की सूची भी काफी लंबी है, जिसमें कास्ट एल्युमिनियम अलॉय व्हील्स, सिंगल-साइडेड स्विंगआर्म, BMW Motorrad ABS, 3.5-इंच माइक्रो TFT डिस्प्ले, USB-C चार्जिंग सॉकेट, इलेक्ट्रिक रिवर्स गियर, कीलेस राइड, ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ASC) और रिक्यूपरेशन स्टेबिलिटी कंट्रोल (RSC) शामिल हैं।
यह स्कूटर 3.9 kWh बैटरी पैक से लैस है और एक बार चार्ज करने पर 108 किमी की iCAT-प्रमाणित रेंज देता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 14.7 bhp की पावर और 55 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CE 02 मात्र 3 सेकंड में 0 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है और इसकी टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है।

इसमें 0.9 kW का स्टैंडर्ड चार्जर मिलता है, जबकि हाईलाइन पैकेज के साथ 1.5 kW क्विक चार्जर का विकल्प उपलब्ध है।हाईलाइन वेरिएंट चुनने पर कुछ अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं, जिनमें हीटेड ग्रिप्स, तीन रंगों वाली सीट, गोल्ड फिनिश फ्रंट फोर्क्स, अलग डिजाइन हाइलाइट्स और फ़ास्ट चार्जर आदि शामिल हैं।