
यहाँ भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध मारुति सुजुकी की कारों के ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली रेटिंग के बारे में जानकारी दी जा रही है
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी (Maruti Suzuki) यूं तो भारतीय़ बाजार में किफायती और सस्ती कारों के लिए जानी जाती है और इसका सेल्स वॉल्यूम भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध किसी भी कार निर्माता से कहीं ज्यादा है, लेकिन मारूति कारों की सेफ्टी को लेकर इसकी हमेशा से ही आलोचना होती आ रही है।
हालांकि ऐसा नहीं है कि मारूति की सभी कारें क्रैश टेस्ट में निराशाजनक स्कोर प्राप्त करती हैं, लेकिन यह बात हद तक सही भी है कि इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों सेफ्टी के लेवल पर निराश करती हैं। हम इस लेख में आपको मारूति सुजुकी की 8 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं:
1. मारूति सेलेरियो – 0 स्टार (Maruti Celerio – 0 Stars)

मारूति सेलिरियो की सेफ्टी रेटिंग बहुत कमजोर है, जो कि काफी निराशाजनक है। इस कार को एडल्ट सेफ्टी में 0 अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 1 अंक प्राप्त हुए हैं। कंपनी अगले साल इस कार की नई जेनरेशन लाने जा रही है। ऐसे में उम्मीद है कि इसकी सेफ्टी का ध्यान रखा जाएगा।
2. मारूति एस-प्रेसो – 0 स्टार (Maruti S-Presso – 0 Stars)
मारुति S-Presso को मिनी एसयूवी के नाम से जाना जाता है और इसे पिछले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इस कार की एक साल में 75,000 से भी ज्यादा यूनिट बिक चुकी है, लेकिन सेफ्टी के लेवल पर यह निराश करती है। एस-प्रेसो को अडल्ट प्रोटेक्शन में जीरो स्टार मिले हैं, जबकि चाइल्ड सेफ्टी में इसने 2 स्टार स्कोर हासिल किया है। इस कार का VXI वेरियंट का टेस्ट किया गया था, जिसमें सेफ्टी फीचर्स के तौर पर ड्राइवर साइड एयरबैग, ABS, EBD, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे स्टैंडर्ड आदि मिलता है।
3. मारूति ऑल्टो – 0 स्टार (Maruti Alto – 0 Stars)

मारूति ऑल्टो, कंपनी की सबसे पुरानी और सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है, लेकिन इसकी सेफ्टी रेटिंग बहुत कमजोर पाई गई है। इस कार को एडल्ट सेफ्टी में 0 रेटिंग और चाइल्ड सेफ्टी में 2 रेटिंग ही मिले हैं। यह कार पिछले दो दशक से कंपनी के लिए अच्छी बिक्री कर रही है, लेकिन इसकी सेफ्टी बहुत निराश करती है।
4. मारूति ईको – 0 स्टार (Maruti Ecco – 0 Stars)
मारूति ईको कंपनी कंपनी की ओर से सबसे ज्यादा बेतना जाना वाले वाणिज्यिक वाहन है, लेकिन इसकी सेफ्टी भी लोगों को निराश करती है। मारूति ईको को एडल्ट सेफ्टी में 0 अंक मिले हैं, जबकि चाइल्ड सेफ्टी में केवल 2 अंक प्राप्त हुए हैं।
5. मारूति वैगनआर – 2 स्टार (Maruti WagonR – 2 Stars)

मारूति सुजुकी की टॉप सेलिंग कार में से एक मारूति वैगनआर को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 2 स्टार मिले हैं और इसे क्रमशः अडल्ट प्रोटेक्शन व चाइल्ड ऑक्यूपेंसी प्रोटक्शन में 2-2 अंक प्राप्त हुए हैं। इस कार के बेस मॉडल LXi टेस्ट किया गया था, जबकि सेफ्टी फीचर्स में इसे दो एयरबैग्स मिलते हैं।
6. मारूति स्विफ्ट – 2 स्टार (Maruti Swift – 2 Stars)

मारूति स्विफ्ट कंपनी की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है और इसे गलोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 2 स्टार मिले हैं। कार को टेस्टिंग में अडल्ट प्रोटेक्शन के लेवल पर 2 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंसी के लेवल पर 2 अंक प्राप्त हुए हैं। इस कार की कीमत 5.19 लाख रुपये से शुरू होकर 8.02 लाख रुपये तक जाती है।
7. मारूति एर्टिगा/एक्सएल6 – 3 स्टार (Maruti Ertiga/ XL6 – 3 Stars)
मारूति एर्टिगा भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV (मल्टी-पर्पज वीकल) है, और इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार मिले हैं। एर्टिगा को पेट्रोल के साथ ही सीएनजी ऑप्शन में भी खरीदा जा सकता है और इसे सेफ्टी में ड्यूल एयरबैग्स, हाई स्पीड अलर्ट, ABS, EBD, सीट बेल्ट रिमाइंडर, और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स मिले हैं। चूंकि इसी प्लेटफार्म पर एक्स6 भी बनाई गई है। इसलिए दोनों की सेफ्टी रेटिंग समान मानी जा रही है।
8. मारूति विटारा ब्रेजा – 4 स्टार (Maruti Vitara Brezza – 4 Stars)

मारूति विटारा ब्रेजा देश की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी मारुति की सबसे सुरक्षित कार है और इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार मिले हैं। इस कार को साल की शुरूआत में अपडेट किया गया था और अब यह केवल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है।