भारत में इस महीने कावासाकी Versys-X 300 के 2025 और 2026 मॉडल पर कुल मिलाकर 46,000 तक के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं
कावासाकी इंडिया जनवरी 2026 में अपने कुछ MY25 मोटरसाइकिल मॉडलों पर स्टॉक क्लियर करने के लिए छूट दे रही है।जापानी दोपहिया निर्माता ने भारतीय बाजार में Versys-X 300 पर भी डिस्काउंट और बेनिफिट्स की घोषणा की है। हैरानी की बात यह है कि ये ऑफर्स सिर्फ 2025 मॉडल पर ही नहीं, बल्कि 2026 Versys-X 300 पर भी लागू हैं। ये सभी ऑफर्स 31 जनवरी 2026 तक या स्टॉक खत्म होने तक वैध रहेंगे।
2025 मॉडल Versys-X 300 पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख से घटकर 3.19 लाख हो जाती है। इसके अलावा ग्राहक एक ओरिजिनल Kawasaki एक्सेसरी बिल्कुल मुफ्त चुन सकते हैं। इसमें वॉटरप्रूफ प्लास्टिक हार्ड पैनियर्स या सेंटर स्टैंड में से किसी एक का विकल्प मिलता है।
कावासाकी के मुताबिक, 31 जनवरी 2026 से पहले 2025 Versys-X 300 खरीदने पर कुल मिलाकर ग्राहकों को 46,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। हार्ड पैनियर्स की कुल क्षमता 34 लीटर है (हर साइड 17 लीटर) और इन्हें इग्निशन की से लॉक/अनलॉक किया जा सकता है। वहीं सेंटर स्टैंड पंचर जैसी स्थिति में काफी काम का साबित हो सकता है, क्योंकि यह ADV बाइक क्रॉस-स्पोक व्हील्स और ट्यूब टायर्स के साथ आती है।

Versys-X 300 का 2026 मॉडल भी 31 जनवरी 2026 तक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस पर 20,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख से घटकर 3.29 लाख रह जाती है।2025 मॉडल की तरह, इसमें भी ग्राहक हार्ड पैनियर्स या सेंटर स्टैंड में से एक ओरिजिनल एक्सेसरी चुन सकते हैं।
कावासाकी का दावा है कि 2026 Versys-X 300 पर कुल मिलाकर 36,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर की पूरी जानकारी के लिए नजदीकी अधिकृत Kawasaki डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह दी जाती है। Versys-X 300 भारत में कंपनी की एंट्री-लेवल ट्विन-सिलेंडर एडवेंचर बाइक है और इसका मुकाबला आने वाली BMW F 450 GS से होगा।

Versys-X 300 में कुछ प्रीमियम फीचर्स की कमी है और यह बेसिक इक्विपमेंट के साथ आती है। इसमें दिया गया डुअल-चैनल ABS स्विचेबल नहीं है। बाइक में 296cc का ट्विन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 39.5 बीएचपी की पावर और 26 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन Ninja 300 में भी इस्तेमाल किया जाता है और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।