इस महीने Hyundai की कारों पर पाएं 4 लाख तक का डिस्काउंट – Nios, Exter, Venue, Verna, Ioniq5

इस अगस्त, Hyundai अपनी कारों पर 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जिनमें ग्रैंड i10 निओस, वेन्यू, अल्काजार, टुशों और आयोनिक 5 जैसी कारें शामिल हैं

हुंडई भारतीय बाजार में विभिन्न सेगमेंट में 10 मॉडलों की बिक्री करती है। इस महीने त्योहारी सीजन की शुरुआत पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए 4 लाख रुपये से ज्यादा की बचत वाले कई आकर्षक ऑफर पेश किए हैं, जिनमें लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं और खरीदारी को और किफायती बनाते हैं। भारत में अपनी सबसे सस्ती कार ग्रैंड आई10 निओस पर हुंडई 70,000 रुपये तक की छूट दे रही है।

ग्राहक 40,000 रुपये तक की नकद छूट, 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 30,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह औरा सेडान पर कंपनी 35,000 रुपये तक की नकद छूट, 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 15,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस दे रही है।

हुंडई की माइक्रो-एसयूवी एक्सटर का सीधा मुकाबला टाटा मोटर्स की पंच से है। इसकी खरीद पर कुल 55,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। कंपनी इस मॉडल पर 30,000 रुपये तक की नकद छूट, 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस दे रही है। वहीं कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक i20 पर 60,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक प्रीमियम हैचबैक पर 25,000 रुपये तक की नकद छूट, 35,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 40,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस का लाभ उठा सकते हैं।

hyundai exter knight edition

Model

Maximum Discount

Grand i10 Nios

Rs. 70,000

Aura

Rs. 55,000

Exter

Rs. 55,000

i20 (including i20 N Line)

Rs. 65,000

Venue (including Venue N Line)

Rs. 85,000

Verna

Rs. 65,000

Creta

Rs. 5,000

Alcazar Facelift

Rs. 70,000

Tucson

Rs. 1,00,000

Ioniq 5 (Only MY2024 Stock)

Rs. 4,05,000

अगली पीढ़ी के मॉडल के लॉन्च से पहले कंपनी वेन्यू पर इस महीने कुल मिलाकर 85,000 रुपये तक की छूट दे रही है। कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी पर 40,000 रुपये तक की नकद छूट, 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 45,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है। वहीं कंपनी की मिडसाइज सेडान वर्ना पर कुल 65,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसमें 20,000 रुपये का नकद डिस्काउंट, 10,000 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस शामिल है।

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली हुंडई कार क्रेटा पर केवल 5,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है। हालांकि कंपनी की  7-सीटर एसयूवी अल्काजार को कुल 70,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ ख़रीदा जा सकता है। इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 35,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 40,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस और क्रेटा या i20 से अपग्रेड करने वाले ग्राहकों के लिए 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस शामिल है।

hyundai-ioniq-5-12.jpg

वहीं हुंडई टुशों पर 1 लाख रुपये तक और आयोनिक 5 पर 4.05 लाख रुपये तक के लाभ दे रही है। आने वाले महीनों में दोनों कारों के फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च होने की उम्मीद है। टुशों पर कंपनी 50,000 रुपये तक का नकद डिस्काउंट और 45,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या 50,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस दे रही है। आयोनिक 5 पर 4 लाख रुपये का फ्लैट कैश डिस्काउंट और 5 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है, जो केवल 2024 मॉडल पर दिया जा रहा है।