टाटा मोटर्स अप्रैल 2025 में अपनी इलेक्ट्रिक कारों के 2024 और 2025 मॉडलों पर 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही है
टाटा मोटर्स वर्तमान में भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में शीर्ष पर है। कंपनी के पोर्टफोलिओ में हैचबैक, कॉम्पैक्ट सेडान, कॉम्पैक्ट और मिड-साइज़ एसयूवी शामिल हैं। भारतीय कार निर्माता इस साल अपने पोर्टफोलियो में दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी यानी हैरियर ईवी और सिएरा ईवी को भी शामिल करेगा। कंपनी अप्रैल 2025 में अपने इलेक्ट्रिक वाहन रेंज पर 2024 मॉडल और 2025 मॉडल के लिए भारी छूट दे रही है।
आइए टाटा कर्व ईवी, पंच ईवी, नेक्सन ईवी और टियागो ईवी पर छूट के बारे में जान लेते हैं। सबसे पहले, ऊपर बताए गए सभी मॉडलो का 2024 स्टॉक इस महीने ऑफ़र के साथ उपलब्ध है, जबकि केवल पंच ईवी और टियागो ईवी के 2025 मॉडल पर छूट दी जा रही है। हालाँकि, आप अभी भी कर्व ईवी और नेक्सन ईवी के 2025 मॉडल पर एक्सचेंज/स्क्रैपेज और लॉयल्टी बोनस का लाभ उठा सकते हैं।
टाटा कर्व ईवी के 2024 मॉडल को 70,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। दूसरी ओर, कर्व के नवीनतम 2025 स्टॉक पर 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस और 50,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस मिलता है। कर्व ईवी ब्रांड के पोर्टफोलियो में प्रमुख इलेक्ट्रिक एसयूवी है और इसमें 55kWh का सबसे बड़ा बैटरी पैक मिलता है।

अगर आप पंच ईवी को अपनी अगली कार के तौर पर खरीदने पर विचार कर रहे हैं, तो 3.3kW AC चार्जर के साथ MY2024 स्मार्ट और स्मार्ट+ ट्रिम्स 45,000 रुपये तक की बचत के साथ आते हैं। 7.2kW AC फास्ट चार्जर के साथ बाकी मीडियम और लॉन्ग-रेंज वेरिएंट को चुनने से आपको 90,000 रुपये तक की बचत करने में मदद मिल सकती है, जबकि 3.3kW चार्जर वेरिएंट 70,000 रुपये तक की छूट के साथ आते हैं।
वहीं MY2025 टाटा पंच ईवी को पूरे वेरिएंट लाइन-अप में 50,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV नेक्सन ईवी के MY2024 मॉडल पर 40,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है और यह छूट सभी वेरिएंट के लिए लागू है। नवीनतम MY2025 नेक्सन EV के लिए ऑफ़र 30,000 रुपये तक के एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस और 50,000 रुपये तक के लॉयल्टी बोनस तक सीमित हैं।

टाटा टियागो ईवी पर अप्रैल 2025 के महीने में 1 लाख रुपये तक की सबसे ज़्यादा छूट मिल रही है। 3.3kW चार्जर के साथ MY2024 लॉन्ग-रेंज XT वैरिएंट पर 1 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है, जबकि टॉप-ऑफ़-द-लाइन XZ+ ट्रिम्स पर 70,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। MY2024 मीडियम-रेंज XT वैरिएंट पर 75,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि एंट्री-लेवल XE ट्रिम पर 55,000 रुपये तक की बचत हो रही है। अगर आप लेटेस्ट MY2025 टियागो ईवी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आप पूरी रेंज में 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।