फरवरी 2025 में Tata Cars पर पाएं 1 लाख रुपये तक की छूट – Nexon, Altroz, Punch, Harrier

tata Punch
Dhairyashil Vaishali Subhash Maske

इस महीने Tata Cars 1 लाख रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध हैं, वहीं 2025 मॉडल 50,000 रुपये तक की छूट तक सीमित हैं

टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में टॉप निर्माताओं में से एक है। अपने ईवी पोर्टफोलियो के साथ, घरेलू कार निर्माता के पास लाइनअप में नेक्सन और पंच जैसे कुछ अधिक बिकने वाले मॉडल हैं। कंपनी ने 2024 के बचे हुए स्टॉक और 2025 मॉडल दोनों के लिए फरवरी महीने के लिए अपने डिस्काउंट ऑफर का खुलासा किया है। यहाँ हम फरवरी 2025 में टाटा मोटर्स की छूट पर नज़र डालेंगे।

2024 मॉडल पर छूट

टाटा Altroz फरवरी 2025 में अधिकतम लाभ के साथ उपलब्ध है, जो रेसर एडिशन के लिए 1 लाख रुपये तक है। अल्ट्रोज़ के पेट्रोल, सीएनजी और डीजल वेरिएंट पर 65,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं 2024 में बनी Harrier और Safari को 75,000 रुपये की छूट के साथ ख़रीदा जा सकता है।

सबसे ज्यादा बिकने वाली Punch माइक्रो एसयूवी के सभी वेरिएंट को 25,000 रुपये की नकद छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यदि आप Nexon खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप पेट्रोल, सीएनजी और डीजल वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक बचा सकते हैं। एंट्री-लेवल टियागो और टिगोर पर क्रमश: 35,000 और 45,000 रुपये की छूट मिलती है।

tata-harrier_-5.jpg
Pic source: Payas P. Karnad

Model MY2024

Fuel Type

Cash Discount

Exchange / Scrappage

Tiago

Petrol / CNG

Rs. 20,000

Rs. 15,000

Tigor

Petrol / CNG

Rs. 30,000

Rs. 15,000

Altroz

Petrol / CNG

Rs. 50,000

Rs. 15,000

Altroz

Diesel

Rs. 50,000

Rs. 15,000

Altroz Racer

Petrol

Rs. 85,000

Rs. 15,000

Punch

Petrol / CNG

Rs. 25,000

0

Nexon

Petrol / CNG

Rs. 35,000

Rs. 10,000

Nexon

Diesel

Rs. 35,000

Rs. 10,000

Harrier

Diesel

Rs. 50,000

Rs. 25,000

Safari

Diesel

Rs. 50,000

Rs. 25,000

2025 मॉडल पर छूट

यदि आप 2025 में बनी कार खरीदना चाहते हैं, तो आपको MY2024 स्टॉक की तुलना में कम छूट से संतोष करना होगा। जिस अल्ट्रोज़ रेसर पर MY2024 स्टॉक के लिए 1 लाख रुपये तक का फायदा मिलता है, वहीं नए स्टॉक पर किसी भी तरह की छूट नहीं है। हालाँकि, अल्ट्रोज़ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी को 35,000 रुपये तक के लाभ के साथ लिया जा सकता है।

नेक्सन के 2025 स्टॉक के लिए सबसे कम लाभ मिलता है, जो केवल एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस के रूप में 15,000 रुपये है। ये लाभ पेट्रोल और डीजल ईंधन विकल्पों के लिए लागू हैं जबकि नेक्सन सीएनजी पर कोई छूट नहीं मिलती है। सबसे ज्यादा बिकने वाली पंच पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर प्योर संस्करण को छोड़कर, 25,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

2025 tata tiago & tiago ev3

Model MY2025

Fuel

Cash Discount

Exchange / Scrappage

Tiago

All

Rs. 10,000

Rs. 15,000

Tigor

All

Rs. 15,000

Rs. 15,000

Altroz

Petrol/CNG

Rs. 20,000

Rs. 15,000

Altroz

Diesel

Rs. 20,000

Rs. 15,000

Punch

Petrol/CNG

Rs. 10,000

Rs. 15,000

Nexon

Petrol

0

Rs. 15,000

Nexon

Diesel

0

Rs. 15,000

Harrier

Diesel

Rs. 25,000

Rs. 25,000

Safari

Diesel

Rs. 25,000

Rs. 25,000

टाटा टियागो हैचबैक के ईवी, सीएनजी और पेट्रोल वर्जन पर 25,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। हालाँकि, एंट्री-लेवल XE वैरिएंट पर छूट नहीं दी जा रही है। वहीं टिगोर कॉम्पैक्ट सेडान पर फरवरी महीने में 30,000 रुपये तक की छूट मिलती है, जिसमें 15,000 रुपये का कॅश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस शामिल है। वहीं हैरियर और सफारी की जोड़ी नए MY2025 स्टॉक के लिए रेंज भर में 50,000 रुपये की अधिकतम छूट के साथ उपलब्ध हैं।