Tata Curvv ईवी के 2024 मॉडल को इस महीने 1.70 लाख रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है
टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप में मई 2025 में बड़ी छूट देखने को मिल रही है। कंपनी अपने नवीनतम 2025 मॉडल के साथ साथ 2024 स्टॉक पर डिस्काउंट दे रही है, ताकि पुराना स्टॉक जल्दी से ख़त्म हो सके। चुनिंदा आउटलेट्स पर अभी भी बड़े पैमाने पर कैश डिस्काउंट और लॉयल्टी डिस्काउंट उपलब्ध होने के साथ, ब्रांड अपने ईवी पोर्टफोलियो में बिक्री की गति को बनाए रखने के लिए उत्सुक है।
हालांकि, सभी मॉडलों को समान डिस्काउंट नहीं मिलता है और सबसे बड़ी छूट 2024 में बनी यूनिट के लिए आरक्षित है। सबसे महत्वपूर्ण ऑफ़र में से एक टाटा कर्व ईवी है जिस पर इस महीने सबसे ज़्यादा छूट मिल रही है। 2024 स्टॉक अब 1.70 लाख रुपये तक के लाभ के साथ उपलब्ध हैं, जिसमें 90,000 रुपये की नकद छूट, 30,000 रुपये का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बोनस के माध्यम से 50,000 रुपये शामिल हैं।
वहीं नवीनतम 2025 यूनिट को केवल लॉयल्टी और एक्सचेंज स्कीम के माध्यम से 80,000 रुपये की संयुक्त छूट के साथ खरीदा जा सकता है। टाटा की सबसे ज़्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक पेशकश में से एक नेक्सन ईवी पर भी उल्लेखनीय छूट मिलती है। डीलर बचे हुए 2024 स्टॉक पर 1.40 लाख रुपये तक की छूट दे रहे हैं, जिसमें 60,000 रुपये की नकद छूट, 30,000 रुपये का स्क्रैपेज और 50,000 रुपये लॉयल्टी बोनस शामिल है।

| Model | Model Year | Total Discount | Breakup |
|---|---|---|---|
| Tata Curvv EV | MY2024 | Up to Rs. 1.7 lakh | Rs. 90,000 cash + Rs. 30,000 exchange + Rs. 50,000 loyalty |
| MY2025 | Up to Rs. 80,000 | Rs. 30,000 exchange + Rs. 50,000 loyalty | |
| Tata Nexon EV | MY2024 | Up to Rs. 1.4 lakh | Rs. 60,000 cash + Rs. 30,000 exchange + Rs. 50,000 loyalty |
| MY2025 | Up to Rs. 80,000 | Rs. 30,000 exchange + Rs. 50,000 loyalty | |
| Tata Tiago EV | MY2024 | Up to Rs. 1.3 lakh | – |
| MY2025 | Up to Rs. 50,000 | – | |
| Tata Punch EV | MY2024 | Up to Rs. 1.2 lakh | – |
| MY2025 | Up to Rs. 50,000 | – |
कर्व की तरह, 2025 मॉडल पर कोई नकद छूट नहीं मिलती है, लेकिन एक्सचेंज और लॉयल्टी कॉम्बो वही रहता है, जो कुल मिलाकर 80,000 रुपये होता है। इस बीच, टाटा की सबसे किफ़ायती इलेक्ट्रिक हैचबैक टियागो ईवी के 2024 मॉडल पर 1.30 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है।। वहीं 2025 मॉडल पर 50,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
वहीं टाटा की पंच ईवी के 2024 मॉडल पर 1.2 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं 2025 मॉडल पर यह छूट केवल 50,000 रुपये तक सीमित है। यह ध्यान देने योग्य है कि ऑफ़र डीलरशिप के हिसाब से अलग अलग होता है और स्टॉक पर निर्भर करता है।

टाटा मोटर्स जल्द ही भारत में हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करेगा, जो एक बार चार्ज होने पर 500 किमी की रेंज देने में सक्षम होगी। वहीं टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक भी पाइपलाइन में है।