Home कार न्यूज़ मार्च 2026 में महिंद्रा की SUVs पर पाएं 4 लाख रुपये तक...

मार्च 2026 में महिंद्रा की SUVs पर पाएं 4 लाख रुपये तक की छूट

mahindra scorpio classic-6

महिंद्रा मार्च 2026 में भारत में XUV 400, XUV 700, स्कॉर्पियो क्लासिक सहित अपनी अन्य एसयूवी पर छूट की पेशकश कर रही है

महिंद्रा मार्च 2026 में भारत में अपनी कई SUVs पर आकर्षक छूट की पेशकश कर रही है। इनमें महिंद्रा XUV400, महिंद्रा XUV700 और महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक जैसे मॉडल शामिल हैं। वित्त वर्ष के अंत के करीब आने पर कंपनियां बिक्री बढ़ाने के लिए बड़े ऑफर दे रही हैं और महिंद्रा ने भी इस महीने अपने कई मॉडलों पर ग्राहकों के लिए खास स्कीम पेश की है। इस तरह ग्राहक 4 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

इनमें से ज्यादातर ऑफर 2025 के स्टॉक पर मिल रहे हैं क्योंकि डीलरशिप नए वित्त वर्ष से पहले पुराना स्टॉक खत्म करना चाहती हैं। वहीं 2026 के नए मॉडल्स पर कम डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं, जो मुख्य रूप से एक्सेसरी पैकेज या एक्सचेंज ऑफर तक सीमित हैं। इसलिए जो ग्राहक थोड़ा पुराना स्टॉक खरीदने के लिए तैयार हैं, उन्हें इस महीने ज्यादा बचत करने का मौका मिल सकता है।

लोकप्रिय महिंद्रा बोलेरो पर भी कुछ छूट दी जा रही है। इसके B4, B6 और B8 वेरिएंट्स पर करीब 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक की एक्सेसरीज़ मिलती हैं। वहीं B6 ऑप्शनल वेरिएंट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिलता है। एक्सेसरीज़ जोड़ने पर कुल फायदा करीब 30,000 रुपये तक हो सकता है और एक्सचेंज ऑफर लेने पर यह और बढ़ सकता है।

2025 Mahindra bolero (1)

Model

Variant (Max Discount)

Cash Discount

Total Benefits

XUV 400 Pro

EL Pro

Rs. 4,00,000

Rs. 4,00,000

XUV 700

AX5 / AX5 Select

Rs. 1,70,000

Rs. 2,00,000

Scorpio Classic

Classic S

Rs. 85,000

Rs. 1,25,000

XUV 3XO

AX7L TGDI

Rs. 55,000

Rs. 80,000

Bolero

B6 Optional

Rs. 20,000

Rs. 30,000

Bolero Neo

N8

Rs. 20,000

Rs. 30,000

इसके अलावा महिंद्रा बोलेरो Neo पर भी इस महीने ऑफर मिल रहे हैं। लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी इस SUV के कुछ वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। N8 वेरिएंट पर करीब 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये की एक्सेसरीज़ मिलती हैं, जबकि N4, N10 और N11 वेरिएंट्स पर एक्सेसरी पैकेज और छोटे कैश ऑफर दिए जा रहे हैं।

लाइनअप में ऊपर की तरफ महिंद्रा स्कार्पियो क्लासिक पर ज्यादा बड़ी छूट मिल रही है। इसके Classic S वेरिएंट पर 85,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 40,000 रुपये तक की एक्सेसरीज़ मिलती हैं, जिससे कुल फायदा करीब 1.25 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। वहीं S11 वेरिएंट पर भी करीब 1 लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं।

2024 mahindra XUV400-6

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में महिंद्रा XUV 3XO पर भी इस महीने अच्छी छूट मिल रही है। इसके AX7L TGDI वेरिएंट पर 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें 55,000 रुपये कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये की एक्सेसरी पैकेज शामिल है। वहीं MX2, MX3 और AX7 जैसे मिड वेरिएंट्स पर भी अच्छी बचत मिल रही है।

सबसे ज्यादा छूट इलेक्ट्रिक एसयूवी महिंद्रा XUV400 Pro पर मिल रही है। इसके EL Pro वेरिएंट पर 4 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है, जिससे यह इस समय बाजार की सबसे ज्यादा डिस्काउंट वाली EVs में से एक बन गई है। वहीं EC Pro वेरिएंट पर करीब 1.25 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा महिंद्रा XUV700, जिसे अब महिंद्रा XUV 7XO ने रिप्लेस कर दिया है, उसके कुछ वेरिएंट्स पर भी 2 लाख रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं।