
जून 2026 में Honda Elevate, City और Amaze पर शानदार छूट मिल रही है, जिसमें सबसे ज्यादा फायदा Elevate SUV पर मिल रहा है
जून 2026 में होंडा कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए कंपनी आकर्षक डिस्काउंट और बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। ये ऑफर्स Honda Elevate, Honda City और Honda Amaze पर उपलब्ध हैं, जिनके तहत कुल बचत 2.15 लाख रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा, कुछ डीलर पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए अतिरिक्त छूट भी दे रहे हैं।
सबसे ज्यादा फायदा इस महीने Honda Elevate पर मिल रहा है। इस मिडसाइज एसयूवी पर वेरिएंट और मॉडल ईयर के आधार पर 2.15 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। Elevate एसयूवी हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और Toyota Hyryder जैसी SUVs के मुकाबले एक मजबूत विकल्प बनी हुई है।
होंडा सिटी पर भी इस महीने अच्छी-खासी छूट मिल रही है, हालांकि यह छूट केवल पुराने मॉडल पर है। हालांकि, यह ऑफर डीलर और उपलब्ध स्टॉक के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। यह मॉडल 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जिसमें मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। अगर आप ज्यादा माइलेज वाली कार चाहते हैं, तो Honda City e:HEV खरीद सकते हैं।

यह स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेडान 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और ड्यूल-मोटर हाइब्रिड सिस्टम के साथ आती है और अपनी श्रेणी की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में से एक मानी जाती है। हाल ही में कंपनी ने भारत में नई होंडा सिटी को अपडेटेड डिज़ाइन और फीचर्स के साथ लॉन्च किया है, जिसकी शुरुवाती कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा कंपनी ने भारत में ZR-V हाइब्रिड का भी खुलासा किया है, जिसकी डिलीवरी जुलाई से शुरू होगी। हालांकि कंपनी ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
होंडा ZR-V Hybrid की बिक्री सीमित रहने की संभावना है और इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये से 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Volkswagen Tiguan, Skoda Kodiaq और Jeep Meridian जैसी SUVs से होगा। इसमें ड्यूल एग्जॉस्ट आउटलेट, फ्लश रूफ रेल्स और बिना कनेक्टेड लाइट बार वाला क्लीन रियर डिजाइन दिया गया है, जो इसे बाकी मॉडर्न SUVs से अलग पहचान देता है।

वहीं होंडा Amaze की बात करें तो नई तीसरी पीढ़ी वाली Amaze पर 67,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि दूसरी पीढ़ी वाली Amaze पर 58,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। कुल मिलाकर, Elevate पर 2.15 लाख रुपये तक की बचत और Amaze पर आकर्षक ऑफर्स के चलते जून 2026 में होंडा कार खरीदने के लिए यह अच्छा समय साबित हो सकता है।