जून 2026 में हुंडई कारों पर पाएं 1 लाख रुपये तक की छूट – Creta से लेकर Exter तक

Hyundai creta N Line
Current Creta

हुंडई क्रेटा के पेट्रोल/डीजल वेरिएंट पर इस महीने 1 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि Creta EV को 85,000 रुपये तक के डिस्काउंट  साथ खरीदा जा सकता है

भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा लंबे समय से सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी हुई है। 2015 में लॉन्च हुई क्रेटा अब अपने तीसरे जनरेशन में पहुंच चुकी है और हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का दर्जा बरकरार रखे हुए है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हुंडई जून 2026 में क्रेटा पेट्रोल-डीजल और क्रेटा EV पर आकर्षक डिस्काउंट और बेनिफिट्स ऑफर कर रही है।

हुंडई क्रेटा पर इस महीने कुल 1 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इनमें 35,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और 15,000 रुपये का अपग्रेड बोनस शामिल है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों और कुछ पेशेवर ग्राहकों को 3,000 रुपये का अतिरिक्त कॉर्पोरेट बेनिफिट भी दिया जा रहा है।

हालांकि, ये ऑफर्स एंट्री-लेवल E वेरिएंट पर लागू नहीं है। इस वेरिएंट को खरीदने वाले ग्राहकों को केवल 5,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, डीजल वेरिएंट्स पर स्क्रैपेज बोनस 5,000 रुपये तक सीमित है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट्स पर यह लाभ 50,000 रुपये तक जाता है। वर्तमान में हुंडई क्रेटा की कीमत 10.90 लाख रुपये से लेकर 19.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Hyundai Creta EV (2)

वहीं हुंडई की इलेक्ट्रिक एसयूवी क्रेटा EV पर भी जून 2026 में कुल 85,000 रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं। ग्राहकों को 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 35,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस, 20,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट और 15,000 रुपये का अपग्रेड बोनस मिल सकता है।

भारतीय बाजार में क्रेटा EV की कीमत 18.02 लाख रुपये से 23.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला मारुति e Vitara, महिंद्रा BE 6, Tata Curvv EV, MG ZS EV और VinFast VF6 जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से है। क्रेटा के अलावा हुंडई अपनी अन्य लोकप्रिय कारों पर भी आकर्षक छूट दे रही है।

2024-Hyundai-Alcazar-10.jpg

हुंडई वेर्ना पर 95,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जबकि Grand i10 Nios पर 78,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं हुंडई की Alcazar एसयूवी पर 75,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी i20 प्रीमियम हैचबैक पर 63,000 रुपये तक की छूट दे रही है। Exter पर 43,000 रुपये तक, Aura पर 25,000 रुपये तक और Venue पर 5,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।