मार्च 2024 में मारुति सुजुकी नेक्सा कारों पर पाएं 1.53 लाख रूपए तक की छूट

maruti grand vitara-17
Pic Source: Aniket Gawas

मार्च 2024 में मारुति सुजुकी अपने नेक्सा पोर्टफोलियो में उपलब्ध चुनिंदा कारो पर 7,000 रूपए से लेकर 1.53 लाख रुपये तक की छूट दे रही है

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने नेक्सा रेंज की कारों के लिए डिस्काउंट ऑफर का खुलासा किया है। कंपनी द्वारा 2024 में बने मॉडल्स पर 87,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं 2023 मॉडलों पर 7,000 रुपये से लेकर 1.53 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए मार्च 2024 में मारुति सुजुकी नेक्सा कारों पर उपलब्ध डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

मारुति सुजुकी इग्निस के 2023 और 2024 मॉडल की खरीद पर आप 62,000 रुपये तक लाभ उठा सकते हैं, जिसमें 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं हॉट-सेलिंग प्रीमियम हैचबैक बलेनो को आप 57,000 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट पर 25,000 रुपये की छूट दी जा रही है।

अगर आप इस महीने सियाज़ खरीदना चाह रहे हैं, तो इस पर 60,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। फ्रोंक्स टर्बो वेरिएंट 32,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। वहीं इसके वेलोसिटी एडिशन पर आप 43,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। रेगुलर 1.2 लीटर फ्रोंक्स की बात करें, तो इसे 27,000 रुपये तक के डिस्काउंट पर ख़रीदा जा सकता है। इसका सीएनजी वेरिएंट भी 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।

मारुति सुजुकी नेक्सा मॉडल्स 2023 मॉडल  2024 मॉडल
1. मारुति इग्निस 62,000 रूपए तक 62,000 रूपए तक
2. मारुति बलेनो 57,000 रूपए तक 57,000 रूपए तक
3. मारुति सियाज़ 60,000 रूपए तक 60,000 रूपए तक
4. फ्रोंक्स टर्बो 32,000 रूपए + वेलोसिटी एडिशन (43,000 रूपए) 32,000 रूपए + वेलोसिटी एडिशन (43,000 रूपए)
5. फ्रोंक्स 1.2 लीटर पेट्रोल 27,000 रूपए तक 27,000 रूपए तक
6. मारुति XL6 20,000 रूपए (एक्सचेंज बोनस) 20,000 रूपए (एक्सचेंज बोनस)
7. ग्रैंड विटारा सिग्मा 7,000 रूपए (कॉर्पोरेट बोनस) 7,000 रूपए (कॉर्पोरेट बोनस)
8. ग्रैंड विटारा डेल्टा 57,000 रूपए तक 57,000 रूपए तक
9. ग्रैंड विटारा ज़ेटा ,      अल्फा, AWD 77,000 रूपए तक 62,000 रूपए तक
10. ग्रैंड विटारा स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट 1.02 लाख रूपए तक 87,000 रूपए तक
11. मारुति जिम्नी  1.53 लाख रूपए तक 53,000 रूपए तक

maruti fronx-8

मारुति सुजुकी XL6 को 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं सबसे ज्यादा बिकने वाली ग्रैंड विटारा भी मार्च 2024 में भारी छूट के साथ उपलब्ध है। ग्रैंड विटारा के 2023 मॉडल को खरीदने पर आपको 1.02 लाख रुपये तक बचाने में मदद मिल सकती है। दूसरी ओर MY 2024 कारें 87,000 रुपये तक के लाभ के साथ उपलब्ध हैं। इस मध्यम आकार की एसयूवी के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर ये ऑफर्स मिलते हैं।

अगर आप डेल्टा पेट्रोल वेरिएंट खरीद रहे हैं, तो इस पर 57,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। नियमित माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल ट्रिम्स (ज़ेटा, अल्फा, एडब्ल्यूडी) को 77,000 रुपये तक के लाभ के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, नवीनतम MY 2024 स्टॉक के लिए मारुति जिम्नी पर 53,000 रुपये, जबकि 2023 मॉडल पर 1.53 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

maruti jimny-6

इन छूटो में 15,000 रूपए से लेकर 55,000 हजार रुपये की सीमा में स्क्रैपेज बोनस भी दिया जा रहा है। हालांकि, इसे एक्सचेंज बोनस के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है।