इस महीनें Tata Curvv के 2025 मॉडल को 20,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है, जबकि 2024 मॉडल को 50,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है
टाटा मोटर्स फरवरी 2025 में Curvv पेट्रोल-डीजल और Curvv ईवी को आकर्षक छूट के साथ बेच रही है और ये लाभ केवल 2025 स्टॉक के लिए इस महीने के अंत तक पेश किए जाएंगे। लेटेस्ट मिडसाइज एसयूवी कूप को 50,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। जबकि 2024 मॉडल को 20,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
2024 की छूट में 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और नवीनतम स्टॉक के लिए स्क्रैपेज बोनस 20,000 रुपये है। 2025 टाटा कर्व ईवी पर 20,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। जबकि कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी के 2024 मॉडल पर अधिकतम सभी वेरिएंट पर 70,000 रुपये का डिस्काउंट मिलता है।
वर्तमान में, आईसी-इंजन कर्व की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 9.99 लाख रुपये है और यह टॉप-स्पेक ट्रिम के लिए 19.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। दूसरी ओर, कर्व इलेक्ट्रिक की कीमत 17.49 लाख रुपये से लेकर 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह इलेक्ट्रिक कूप एसयूवी 45 kWh और 55 kWh के साथ दो बैटरी पैक में उपलब्ध है।

45 kWh बैटरी पैक 150 एचपी की पावर और 215 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है, जबकि 55 kWh बैटरी पैक 167 एचपी की पावर उत्पन करता है। कर्व ICE 1.5 लीटर डीजल और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। डीजल इंजन 115 एचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है, जबकि टर्बो पेट्रोल इंजन 120 एचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। नई टर्बो पेट्रोल यूनिट 125 एचपी की पावर और 225 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करती है।
ट्रांसमिशन विकल्प 6-स्पीड मैनुअल या सात-स्पीड डुअल क्लच ऑटो हैं। फरवरी 2025 में टाटा अपने इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप में अन्य मॉडलों पर भी आकर्षक छूट दे रहा है। टाटा टियागो ईवी सबसे अधिक लाभ के साथ आती है क्योंकि इस पर 85,000 रुपये तक की छूट है, जो इसे बजट के प्रति जागरूक ईवी उत्साही लोगों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है।

टाटा पंच ईवी भी 70,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है। इस बीच Tata Nexon EV पर 40,000 रुपये तक की बचत की पेशकश की जा रही है। टाटा की पंच और नेक्सन ईवी को हाल के महीनों में एमजी विंडसर से कड़ा मुकाबला का सामना करना पड़ा है और ब्रांड जल्द ही हैरियर ईवी को लॉन्च करने पर काम कर रहा है।