जुलाई 2022 की बिक्री में फुल साइज एसयूवी के आंकड़े – फॉर्च्यूनर, मेरिडियन, ग्लॉस्टर

जुलाई 2022 में टोयोटा फॉर्च्यूनर कुल 3,000 यूनिट की बिक्री के साथ शीर्ष पर रही है, जो जुलाई 2021 में बेची गई 1,789 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 68 प्रतिशत की वृद्धि है

जुलाई 2022 के महीने में टोयोटा फॉर्च्यूनर ने एक बार फिर से फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा है और एक बार फिर से फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनकर उभरी है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने जुलाई 2021 में फॉर्च्यूनर की कुल 1,789 यूनिट की बिक्री की थी, जो जुलाई 2022 में बढ़कर 3,000 यूनिट रही है। इस तरह इस एसयूवी की बिक्री में सालाना आधार पर 68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है।

बता दें कि आने वाले महीनों में फॉर्च्यूनर को नया जेनरेशन अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसके अगले साल भारत जैसे बाजारों में पहुंचने से पहले दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी वैश्विक शुरुआत करने की अधिक संभावना है और इसमें अंदर और बाहर कई तरह के बदलाव होंगे। 2023 टोयोटा फॉर्च्यूनर संभवतः एक अपडेटेड लैडर फ्रेम चेसिस पर आधारित होगी।

इसे एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े पैमाने पर बदलाव मिलेगा और इसके साथ ज्यादा उन्नत सुविधाओं और तकनीकों की पेशकश की जाएगी। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह कथित तौर पर ज्यादा बेहतर प्रदर्शन और माइलेज के लिए एक हाइब्रिड सिस्टम के साथ मिलकर काम करने वाले टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन द्वारा संचालित होगी।

jeep meridian_

फुल-साइज़ एसयूवी जुलाई 2022 जुलाई 2021
1. टोयोटा फॉर्च्यूनर (68%) 3,0001,789
2. जीप मेरिडियन 440–
3. एमजी ग्लोस्टर (-31%) 252363
4. फॉक्सवैगन तैगुन 124–
5. स्कोडा कोडियाक 110–
6. महिंद्रा अल्टूरस G4 (107%) 9144
7. सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस (-59%) 5–

वहीं हाल ही में लॉन्च हुई जीप मेरिडियन पिछले महीने 440 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही है और इस एसयूवी को भारत में जून 2022 में पेश किया गया था। इस तरह मेरिडियन भी अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी है, जबकि एमजी ग्लॉस्टर की पिछले साल की इसी अवधि में 363 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो जुलाई 2022 में 31 प्रतिशत घटकर केवल 252 यूनिट रह गई है।

इसी प्रकार फाक्सवैगन ने टिगुआन की पिछले महीने 124 यूनिट की बिक्री की है, जबकि इसके भाई स्कोडा कोडियाक की कुल मिलाकर 110 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं महिंद्रा अल्टूरस G4 की जुलाई 2021 में 44 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो जुलाई 2022 में बढ़कर 91 यूनिट रही है। अल्टूरस G4 की बिक्री में सालाना आधार पर 107 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Skoda Kodiaq facelift-3

सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस जुलाई 2022 के महीने में कुल मिलाकर 25 यूनिट की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर रही है। बता दें कि C5 एयरक्रॉस के अपग्रेड वर्जन के भी निकट भविष्य में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। वर्तमान में यह कंपनी देश में C3 और C5 एयरक्रॉस के साथ दो कारों की बिक्री करती है। कंपनी अपने साल अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक नए इलेक्ट्रिक वाहन को पेश करेगी।