जून 2022 की बिक्री में फुल-साइज एसयूवी के आंकड़े – फॉर्च्यूनर, मेरिडियन, ग्लॉस्टर

jeep meridian_

टोयोटा फॉर्च्यूनर की जून 2022 में कुल 3,133 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जून 2021 में बेचीं गई 549 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 471 फीसदी की वृद्धि है

जून 2022 के महीने में टोयोटा फॉर्च्यूनर बिक्री चार्ट में शीर्ष पर रही है और कंपनी ने इसकी 3,133 यूनिट की बिक्री की है। जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान इसकी 549 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 471 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है। टोयोटा फॉर्च्यूनर ने लंबे समय से इस सेगमेंट का नेतृत्व किया है और इसके आगे भी जारी रहने की संभावना बहुत अधिक है।

हाल की रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि अगली पीढ़ी की फॉर्च्यूनर पाइपलाइन में है और आने वाले महीनों में यह वैश्विक स्तर पर अपनी शुरुआत कर सकती है। भारत में इसके अगले साल के शुरूआती दिनों में लॉन्च होने की काफी संभावनाएं हैं लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसे अंदर और बाहर कई सारे संशोधन मिलने की संभावना है।

इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि तकनीकी अपडेट के अलावा इसे एक नया डीजल हाइब्रिड इंजन मिलने की संभावना है। वहीं जीप मेरिडियन सूची में दूसरे स्थान पर रही है और भारतीय बाजार में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। पिछले महीनें कंपनी ने इसकी 1,071 यूनिट की बिक्री की है। भारत में इसकी कीमत 29.90 लाख रूपए से लेकर 36.95 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए तक जाती है।

toyota fortuner GRsport

फुल-साइज एसयूवी जून 2022 जून 2021
1. टोयोटा फॉर्च्यूनर (471%)  3,133 549
2. जीप मेरिडियन 1,071
3. एमजी ग्लॉस्टर (-51%) 151 306
4. स्कोडा कोडियाक 79
5. महिंद्रा अल्टुरस G4 (306%) 65 16
6. फॉक्सवैगन टिगुआन 60
7. सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस (-59%) 17 41

वहीं एमजी ग्लॉस्टर जून 2022 के महीने में तीसरे स्थान पर रही है और कंपनी ने इसकी 151 यूनिट बेचीं है। वहीं जून 2021 में इसकी 306 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर  51 प्रतिशत की भारी गिरावट है। वहीं पिछले महीनें स्कोडा ने कोडियाक की कुल 79 यूनिट की बिक्री की है और यह सूची में चौथा स्थान बनाने में कामयाब रही है।

महिंद्रा अल्टुरस G4 पिछले महीने 65 यूनिट की बिक्री के साथ पाँचवे स्थान पर रही है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि के दौरान इसकी 16 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 306 प्रतिशत की वृद्धि है। पिछले महीने सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस से आगे फॉक्सवैगन टिगुआन देश में छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली फुल-साइज़ एसयूवी थी।

Mahindra-Alturas-G4-wallpaper

पिछले महीनें टिगुआन की 60 यूनिट की बिक्री हुई है। वहीं सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस सूची में सातवें स्थान पर रही है और पिछले महीनें इसकी 17 यूनिट की बिक्री हुई है, जो जून 2021 में बेचीं गई 41 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 59 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि है।