सितंबर 2022 में फुल-साइज एसयूवी की बिक्री – फॉर्च्यूनर, मेरिडियन, ग्लॉस्टर, अल्टुरस G4

toyota fortuner_-3

टोयोटा फॉर्च्यूनर की सितंबर 2022 में कुल 2,935 यूनिट की बिक्री हुई है, जो सितंबर 2021 में बेची गई 1,869 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 57 फीसदी की वृद्धि है

सितंबर 2022 के महीने में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की फॉर्च्यूनर फुल साइज एसयूवी की बिक्री में शीर्ष पर रही है, क्योंकि सिंतबर 2021 में इसकी 2,935 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेचीं गई 1,869 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 57 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि है। इस तरह इसने इस सेगमेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर वर्तमान में एक विस्तृत रेंज में बेची जाती है। खबरों की मानें तो नई जेनरेशन फॉर्च्यूनर भी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विकास के अधीन है और अगले साल की शुरुआत में इसका डेब्यू होने की उम्मीद है। इसमें कई नई सुविधाएं होंगी और इसे एक नए हाइब्रिड इंजन द्वारा संचालित किया जाएगा।

वहीं हाल ही में लॉन्च हुई जीप मेरिडियन कुल 507 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही है। यह कंपास के समान प्लेटफॉर्म पर आधारित है। वहीं एमजी ग्लॉस्टर कुल मिलाकर 311 यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रही है, जो सितंबर 2021 में बेची गई 292 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की वृद्धि है।

Pic Source: Sharmilaa Nivas
मॉडल सितंबर 2022 सितंबर 2021
1. टोयोटा फॉर्च्यूनर (57%) 2,935 1,869
2. जीप मेरिडियन 507
3. एमजी ग्लॉस्टर (7%) 311 292
4. फॉक्सवैगन टिगुआन 123
5. स्कोडा कोडियाक 71
6. महिंद्रा अल्टुरस जी4 (25%) 64 51
7. सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस (-56) 32 72

इसी प्रकार फॉक्सवैगन टिगुआन 123 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही है, जबकि उसकी सिबलिंग स्कोडा कोडिएक 71 यूनिट की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही है। वहीं महिंद्रा अल्टूरस G4 की सितंबर 2021 में 51 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सिंतबर 2022 में 25 प्रतिशत प्रतिशत बढ़कर 64 यूनिट रही है।

वहीं सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 56 प्रतिशत की गिरावट देखी है, क्योंकि सिंतबर 2022 में इसकी केवल 32 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि सिंतबर 2021 में यह आंकड़ा 72 यूनिट का था। फ्रांसीसी निर्माता ने भारत में C5 एयरक्रॉस के साथ पिछले साल अपनी शुरुआत की थी।

सिट्रोएन इंडिया ने हाल ही में घरेलू बाजार में फेसलिफ़्टेड C5 एयरक्रॉस को लॉन्च किया था और इसकी कीमत 36.67 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह पुराने मॉडल की तुलना में इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई संशोधनों के साथ आती है।
फुल-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में निकट भविष्य में काफी एक्शन देखने की उम्मीद है क्योंकि कई नए मॉडल लॉन्च हो सकते हैं।