Home Uncategorized मार्च 2022 में फुल-साइज एसयूवी की बिक्री के आंकड़े – फॉर्च्यूनर, ग्लॉस्टर, कोडिय़ाक

मार्च 2022 में फुल-साइज एसयूवी की बिक्री के आंकड़े – फॉर्च्यूनर, ग्लॉस्टर, कोडिय़ाक

0
मार्च 2022 में फुल-साइज एसयूवी की बिक्री के आंकड़े – फॉर्च्यूनर, ग्लॉस्टर, कोडिय़ाक
Pic Source: AutoShow Channel

मार्च 2022 में टोयोटा फॉर्च्यूनर की 2,984 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,136 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 39.70 फीसदी की वृद्धि hai

मार्च 2022 में टोयोटा फॉर्च्यूनर फुल-साइज एसयूवी की सूची में पहले स्थान पर रही है और फॉर्च्यूनर ने 2,984 यूनिट की शानदार बिक्री के साथ अपना दबदबा बरकरार रखा है, जो मार्च 2021 में बेची गई 2,136 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 39.70 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं फरवरी 2022 में टोयोटा ने इसकी कुल 1,848 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर भी 61.47 प्रतिशत की शानदार वृद्धि है।

इस बिक्री के साथ टोयोटा फॉर्च्यूनर की इस सेगमेंट में बाजार हिस्सेदारी 87 फीसदी रही है और हैरान करने वाली बात यह भी रही है कि अन्य कारें 4 अंकों तक के आकड़ों को नहीं छू पाई है। टोयोटा ने इसी महीनें फॉर्च्यूनर की कीमतों में 75,000 रूपए और लिजेंडर वेरिएंट में 1,20,000 रूपए की वृद्धि की है।

सूची में दूसरा स्थान एमजी ग्लॉस्टर को मिला और कंपनी ने इसकी केवल 152 यूनिट बेचीं है, जो मार्च 2021 में बेची गई 505 यूनिट के मुकाबले 70 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं फरवरी 2022 में एमजी ने इसकी 151 यूनिट की बिक्री की थी। कंपनी आने वाले समय में ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट को भी लॉन्च करेगी और इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है।Skoda Kodiaq facelift-3

मॉडलमार्च 2022मार्च 2021 
1. टोयोटा फॉर्च्यूनर (39.70%) 2,9842,136
2. एमजी ग्लॉस्टर (-70%)152505
3. स्कोडा कोडियाक 125
4. सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस 52
5. महिंद्रा अल्टूरस (-16.33%)4149
6. टिगुआन31

इसी तरह पिछले महीने 125 यूनिट की बिक्री के साथ हाल ही में लॉन्च हुई स्कोडा कोडियाक तीसरे स्थान पर रही है, जो फरवरी 2022 में बेची गई केवल 58 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 86.57 प्रतिशत की वृद्धि है। स्कोडा कोडियाक फेसलिफ्ट को भारत में जनवरी 2022 में लॉन्च किया गया था और इसे पावर देने के लिए 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 190 पीएस की पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन करता है।

वहीं सिट्रोएन ने पिछले महीनें C5 एयरक्रॉस की 52 यूनिट की बिक्री की है, जो फरवरी 2022 में बेचीं गई 59 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 12 फीसदी की गिरावट है।वहीं महिंद्रा अल्टुरस G4 की पिछले महीने 41 यूनिट की बिक्री हुई है, जो मार्च 2021 में बेची गई 49 यूनिट के मुकाबले 16.33 प्रतिशत की गिरावट है।Citroen-c5-aircross-20.jpgइसी तरह फऱवरी 2022 में अल्टूरस G4 की कुल 27 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 51.85 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं फॉक्सवैगन ने पिछले महीने टिगुआन की केवल 31 यूनिट की बिक्री की है, जो फरवरी 2022 में बेची गई 130 यूनिट के मुकाबले मासिक आधार पर 76.15 प्रतिशत की गिरावट है।