जनवरी 2024 में फुल-साइज एसयूवी की बिक्री – फॉर्च्यूनर, ग्लॉस्टर, मेरिडियन, कोडियाक

mg gloster blackstorm-9
mg gloster blackstorm

जनवरी 2024 में टोयोटा फॉर्च्यूनर 3,213 यूनिट के साथ फुल-साइज एसयूवी सूची में टॉप पर रही है

जनवरी 2024 के महीने में टोयोटा फॉर्च्यूनर फुल-साइज़ एसयूवी बिक्री चार्ट में हमेशा की तरह शीर्ष पर रही है, क्योंकि इसकी पिछले साल की समान अवधि के दौरान बेची गई 3,698 यूनिट के मुकाबले पिछले महीनें 3,213 यूनिट की बिक्री हुई है। जो सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की गिरावट है। फॉर्च्यूनर के सबसे कट्टर प्रतिद्वंद्वियों में से एक फोर्ड एंडेवर के अगले साल सीबीयू मार्ग के माध्यम से वापसी करने की उम्मीद है।

टोयोटा ने लगातार कई वैश्विक बाजारों में हिलक्स के माइल्ड-हाइब्रिड संस्करण को पेश किया है और अब इसकी नजर एक समान-स्पेक फॉर्च्यूनर को पेश करने पर है। भारत में फॉर्च्यूनर की महत्वपूर्ण लोकप्रियता के साथ देश इस तकनीक को अपनाने वाले पहले देशों में से एक हो सकता है। यह माइल्ड-हाइब्रिड प्रणाली एक्सेलरेशन, माइलेज और समग्र प्रदर्शन में सुधार के लिए जीडी श्रृंखला डीजल इंजन के साथ काम करती है।

इसके अलावा यह कम CO2 उत्सर्जन भी पैदा करेगा। वहीं एमजी ग्लॉस्टर पिछले महीनें 139 यूनिट की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही, जो 2023 में इसी अवधि के दौरान बेची गई 244 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 43 प्रतिशत की गिरावट है। 7-सीटर एसयूवी को आने वाले महीनों में अपडेट मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

toyota fortuner-9

फुल-साइज एसयूवी जनवरी 2024 जनवरी 2023
1. टोयोटा फॉर्च्यूनर (-13%)  3,213 3,698
2. एमजी ग्लॉस्टर (-43%) 139 244
3. फॉक्सवैगन टिगुआन (57%) 113 72
4. जीप मेरिडियन (-45%) 110 200
5. स्कोडा कोडियाक (-73%) 53 196

चीन की SAIC के स्वामित्व वाली ब्रिटिश निर्माता इस कैलेंडर वर्ष के अंत में भारत में अपना तीसरा इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी। फॉक्सवैगन टिगुआन पिछले महीने देश में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली फुल-साइज़ एसयूवी रही, क्योंकि बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान बेची गई 72 यूनिट के मुकाबले 113 यूनिट क बिक्री हुई है। जिसमें सालाना आधार पर 57 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

जनवरी 2024 में जीप मेरिडियन की 45 प्रतिशत की सालाना गिरावट के साथ 200 यूनिट के मुकाबले 110 यूनिट की बिक्री हुई, जबकि स्कोडा कोडियाक की 73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 196 यूनिट के मुकाबले 53 यूनिट की बिक्री हुई। दूसरी पीढ़ी के कोडियाक में अंदर और बाहर दोनों जगह महत्वपूर्ण अपडेट हुए हैं और यह पहले से ही वैश्विक बाजारों में उपलब्ध है।

Skoda Kodiaq facelift-2

इसी तरह नई पीढ़ी की फॉक्सवैगन टिगुआन भी विदेशों में बिक्री पर है और यह नए कोडियाक के साथ अपडेटेड एमक्यूबी-ईवो आर्किटेक्चर साझा करती है।