फरवरी 2022 में फुल-साइज एसयूवी की बिक्री के आंकड़े – फॉर्च्यूनर, ग्लॉस्टर, कोडियाक

Modified-Toyota-Fortuner-Legender-Front

फरवरी 2022 में टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी की 1,848 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 2,053 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 10 फीसदी की गिरावट है

फरवरी 2022 में एक बार फिर से टोयोटा फॉर्च्यूनर ने 1,848 यूनिट की शानदार बिक्री के साथ अपना दबदबा जारी रखा है और यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली फुल-साइज एसयूवी बनकर उभरी है। हालाँकि फरवरी 2021 में फॉर्च्यूनर की 2,053 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 10 फीसदी गिरावट है। हालाँकि जनवरी 2022 में फॉर्च्यूनर की कुल 811 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 128 फीसदी की शानदार वृद्धि है।

वहीं एमजी ने फरवरी 2022 में ग्लॉस्टर की 151 यूनिट की बिक्री की है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 463 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 67 फीसदी की गिरावट है। हालाँकि जनवरी 2022 में ग्लॉस्टर की 143 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 6 फीसदी की वृद्धि है। वहीं आने वाले महीनों में एमजी ग्लॉस्टर फेसलिफ्ट के लॉन्च होने कि उम्मीद है और इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है।

फॉक्सवैगन ने टिगुआन फेसलिफ्ट को दिसंबर 2021 में 31.99 लाख (एक्स-शोरूम, भारत) रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। नवीनतम स्कोडा कोडिएक के साथ इसमें काफी समानता है। पिछले महीने इसकी 130 यूनिट कि बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 63 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 67 फीसदी की गिरावट है।

मॉडल फरवरी 2022 फरवरी 2021
1. टोयोटा फॉर्च्यूनर (-10%) 1,848 2,053
2. एमजी ग्लॉस्टर (-67%) 151 463
3. फॉक्सवैगन टिगुआन 130 63
4. स्कोडा कोडियाक 67
5. सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस 59
6. महिंद्रा अल्टूरस जी4 (25%) 27 36

वहीं स्कोडा ने भारत में 10 जनवरी को कोडियाक फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था और पिछले महीनें इसकी 67 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जनवरी 2022 में इसकी 113 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 41 फीसदी की गिरावट है।एसयूवी 2022 के लिए पहले ही बिक चुकी है और यह 2.0-लीटर चार-सिलेंडर टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करती है जो 190 पीएस का अधिकतम पावर और 320 एनएम का टॉर्क का उत्पन करती है।

वहीं सूची में पाँचवा स्थान सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस को 59 यूनिट के साथ मिला है, जबकि जनवरी 2022 में इसकी 40 यूनिट कि बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 47 फीसदी कि वृद्धि है। भारत में सिट्रोएन अभी तक एक ही उत्पाद को बेचती है। लेकिन आने वाले महीनों में कंपनी अपना दूसरा उत्पाद C3 के रूप में पेश करेगी।वहीं महिंद्रा ने फरवरी 2022 में अल्टूरस G4 की कुल मिलाकर 27 यूनिट की बिक्री की है, जो फऱवरी 2021 में बेची गई 36 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 25 फीसदी की गिरावट है। वहीं जनवरी 2022 में महिंद्रा अल्टूरस G4 की एक भी यूनिट की बिक्री नहीं हुई थी।