नई जेनरेशन मारूति सुजुकी सेलेरियो को नवंबर 2021 के तीसरे सप्ताह में एक्सटेरियर और इंटीरियर में बड़े अपडेट के साथ लॉन्च किया सकता है
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी पिछले कई महीनों से अपनी प्रमुख हैचबैक सेलेरियो के नए जेनरेशन पर कार्य कर रही है। खबरों की मानें तो इस हैच को नवंबर में लॉन्च किय़ा जाना है। चुनिंदा डीलरों ने पहले से ही इस कार के लिए अनौपरिक बुकिंग शुरू होने की खबर है, जिसकी टोकन राशि 5,000 रुपए से 11,000 रुपए तक है। यह राशि पूरी तरह से वापसी के योग्य है।
यूं तो देश में इस कार को कई मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, लेकिन हाल ही में इसे पुणे में टीवीसी शूट के दौरान देखा गया था, जिससे इसके फ्रंट डिजाइन का खुलासा हुआ था। इसमें हनीकॉम्ब पैटर्न के साथ नया गोलाकार फ्रंट ग्रिल, नए डिज़ाइन वाले त्रिकोणीय आकार के हेडलैम्प और संशोधित फ्रंट बम्पर है। इसके अलावा हाल ही में इस कार के बेस वेरिएंट को भी देखा गया है, जो कि इसके फ्रंट डिजाइन व इंटीरियर का खुलासा करती है।
यह कार नए फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप और बंपर के साथ बिल्कुल नई स्टाइल के साथ है, जबकि एक क्रोम बार भी है जो मेश ग्रिल पर चलता है और हेडलैम्प्स को जोड़ता है। फॉग लैंप सराउंड और एप्रन लोअर फ्रंट सेक्शन पर नए ट्रीटमेंट मिल रहे हैं, जबकि ओआरवीएम में इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स हैं। कार के लंबे रूख को एंगुलर एलिमेंट के साथ बदला गया है।

नई मारुति सेलेरियो अपने मौजूदा जेनरेशन की तुलना में बड़ी दिखाई देती है और पहले टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों की मानें तो अपडेट मॉडल में नए डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील, एंगुलर साइड क्रीज और लंबी टेपिंग रूफलाइन के साथ एक बड़ा विंडो क्षेत्र है। रियर प्रोफाइल पर यह हैचबैक नए रैपराउंड टेललैंप्स को सपोर्ट करेगी।
नई सेलेरियो के बेस वर्जन की इन तस्वीरों में इसका इंटीरियर भी नजर आया है। इसके बेस वेरिएंट में एक नया ब्लूटूथ एंटरटेनमेंट सिस्टम और टॉप-स्पेक वेरिएंट में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। यह यूनिट वैसी ही प्रतीत होती है, जैसे कि वर्तमान में वैगनआर के साथ पेश की जाती है।
कार के डैशबोर्ड और सेंट्रल कंसोल को भी अपडेट किया गया है। उम्मीद है कि नई जेनरेशन सेलेरियो को अपडेटेड सीट अपहोल्स्ट्री और कुछ नए क्रिएचर कंफर्ट मिलेंगे। सुविधाओं की सूची में डिजिटल मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, एक मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, कीलेस एंट्री और बहुत कुछ शामिल होंगे।
नई सेलेरियो को 1.0 लीटर पेट्रोल (68 पीएस/ 90 एनएम) और 1.2 लीटर पेट्रोल यूनिट (83 पीएस/113 एनएम) के साथ दो इंजन विकल्पों में पेश किया जा सकता है, जिसमें करीब 26 किमी प्रति लीटर के सर्वश्रेष्ठ-इन-सेगमेंट के माइलेज का दावा होगा। खबरों की मानें नई सेलेरियो को सुजुकी के नए हॉर्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर होगी, जो कि इसे मौजूदा मॉडल की तुलना में हल्का, लेकिन सुरक्षित और मजबूत बनाएगी।